Monday, July 22, 2024
HomeBihar Corona Newsकोरोना संक्रमित की संख्या 6 हजार के पास, बिहार में तेजी से...

कोरोना संक्रमित की संख्या 6 हजार के पास, बिहार में तेजी से बढ़ी संख्या

बिहार में कोरोना संक्रमित को लेकर चिंतित करने वाली स्थिति बन रही है। लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राज्य में गुरुवार को 250 मरीज मिले हैं। ये मरीज राज्य के 31 जिलों में पाए गए हैं। जो कि एक दिन सबसे अधिक कोरोना मरीजों की संख्या है। अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5948 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर कल अंतिम अपडेट जारी की गई। कोरोना अपडेट के अनुसार बिहार में देर शाम को 141 नए कोरोना मरीज मिले। इसमें सीवान में आज सबसे अधिक 61 मरीज पाए गए हैं।

कोरोना संक्रमित 2686 एक्टिव मरीज

स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में जानकारी दी है। विभाग के अनुसार सहरसा, खगडिया, बेगूसराय, किशनगंज, पटना, रोहतास और  औरंगाबाद में संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा सीवान, नालन्दा, गोपालगंज, दरभंगा, भागलपुर, सारण, गया, मुंगेर और नवादा में संक्रमित पाए गए हैं। जबकि पहले अपडेट में 109 नए मरीज पाए गए थे। जो कि राज्य के 26 जिलों में पाए गए। बिहार में अबतक 3086 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में अभी कोरोना के 2686 एक्टिव मरीज हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित 35 मरीजों की मौत हो चुकी है।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#d9d9d9″][/inline_posts]

स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की है। बताया जाता है कि राज्य में अभी 325 कॉटेंमेंट जोन है। कॉटेंमेंट जोन का निर्धारण जिलाधिकारी के द्वारा होगा। उन्होंने अभी तक 34 कॉटेंमेंट जोन को सामान्य जोन में बदल गए हैं। बिहार में पिछले 24 घंटे में 152 मरीज स्वस्थ हुए हैं। डॉक्टरों ने स्वस्थ्य मरीजों को होम क्वारंटीइन में रहने को कहा है। कोरोना से बचाव को लेकर मास्क और सेनेटाइजर के उपयोग का निर्देश दिया गया है। राज्य में कोरोना के 2686 एक्टिव मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। जबकि राज्य में अभी तक 4143 प्रवासियों को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में अभी तक 1 लाख 13 हजार 225 सैंपलों की जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी राज्य के 32 जिलों में ट्रू नेट मशीन से कोरोना की जांच हो रही है।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें