Friday, March 29, 2024
Homeबिहारपटनाबिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर नीतीश कुमार का संवाद कार्यक्रम

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर नीतीश कुमार का संवाद कार्यक्रम

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तैयारी शुरू कर दी है। बिहार में चुनावी अभियान का आरंभ कर दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 7 जून से ही संवाद कार्यक्रम शुरू कर दिया है। वे हर जिले में संवाद कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डिजिटल चुनावी तैयारी कर रहे हैं। इसी क्रम में वे आज नौ जिलों के कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। मुख्यमंत्री का आज समस्तीपुर, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, शेखपुरा और लखीसराय के जिला कार्यकर्ताओं से संवाद का कार्यक्रम है। छः दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम में वे हर जिले में संवाद करेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में डिजिटल प्रचार पर जोर

इस दौरान मंगलवार को नीतीश कुमार का संवाद के लिए तीसरा दिन रहा। इसमें उन्होंने डिजिटल चुनावी अभियान के तहत कई जिलों में संवाद किया। इसमें उन्होंने बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसके साथ ही चुनावी संग्राम में जोर लगाना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को सरकार के योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं का लोगों तक प्रचार प्रसार करने को कहा। मुख्यमंत्री का संवाद कार्यक्रम 12 जून तक चलेगा। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री संवाद कर रहे हैं। इस दौरान वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद करेंगे। वे प्रदेश स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर बूथ स्तर तक के नेताओं से संपर्क करेंगे।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#d6d6d6″][/inline_posts]

नीतीश कुमार वर्तमान में बीजेपी से गठबंधन दल के नेता हैं। बीजेपी और जेडीयू इस चुनाव में साथ लड़ने जा रहे हैं। इनके साथ लोजपा का भी गठबंधन है। पिछले दिनों अमित शाह ने भी चुनाव प्रचार की शुरूआत बिहार में कर दी है। इस दौरान उन्होंने वर्चुअल रैली की। जिसके माध्यम से उन्होंने भी बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विपक्ष ने भी इसको देखते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। राजद के नेताओं ने सत्ता पक्ष पर काफी प्रश्न खड़े किए हैं।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

Most Popular