Saturday, July 27, 2024
HomeBihar Corona Newsबिहार में तेज़ी से मिले रहे नए कोरोना के मामले, अब संख्या...

बिहार में तेज़ी से मिले रहे नए कोरोना के मामले, अब संख्या 200 के करीब

बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से फैलता नजर आ रहा है। बीते दिनों जहां सिर्फ एक दिन में कोरोना संक्रमण के 27 नए मामले सामने आये थे, वहीं आज शुक्रवार को अब तक 27 नए मरीजों की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के मामले की पुष्टि हुई है। नए मामलों के साथ अब बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 197 हो गई। ताज़ा मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर जिले के जमालपुर सदर बाजार से 15 नए केस सामने आये हैं। इनमे 5 पुरुष जिनकी उम्र 14,18,30,30, और 46 साल है वहीं 10 महिला में भी कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आयी हैं जिनकी उम्र 10,10,12,20,23,25,30,35,37 और 38 साल बताई जा रही है।

आज सुबह की शुरुआत नालंदा जिले के अस्थावां से एक युवक, बिहारशरीफ की दो महिला और नया भोजपुर की दो महिला के संक्रमण की पॉजिटिव की खबर से हुई थी। साथ ही बांका, मुंगेर के सात लोगों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

बिहार में कोरोना के 86 हॉट स्पॉट किये गए चिन्हित

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने बताया कि बिहार में 86 हॉट स्पॉट चिन्हित किये गए है। इनमें 13785 सैम्पल की जांच की गई है। अभी 1800 सैम्पल की जांच होनी है। प्रतिदिन सैम्पल लिए जा रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार सुबह 6 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि ये सभी मुंगेर के जमालपुर के सदर बाजार के रहने वाले हैं। इनमें तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। कोरोना के नए पॉजिटिव केस में 10 साल, 52 साल और 70 साल के तीन पुरुष और 18 साल, 48 साल और 7 साल की तीन महिलाएं शामिल हैं। इसके साथ ही मुंगेर में संक्रमितों की संख्या 37 हो गई है।

बिहार में गुरुवार को कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा 27 नए मरीजों की पहचान की गई। इनमें आठ मरीज पटना के खाजपुरा इलाके के हैं। ये सभी एक ही घर के रहने वाले हैं। इनमें दो किराएदार और बाकी के छह एक ही परिवार के सदस्य हैं। खाजपुरा में अब तक 17 जबकि पटना में 25 मरीज मिल चुके हैं।

खाजपुरा से फिर मिला 8 कोरोना संक्रमण का मामला, बिहार की संख्या हुई 170

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें