Monday, July 22, 2024
Homeबिहारमुजफ्फरपुर के उद्योगपति श्याम नंदन ठाकुर का निधन

मुजफ्फरपुर के उद्योगपति श्याम नंदन ठाकुर का निधन

प्रख्यात समाजसेवी व उद्योगपति कांटी क्षेत्र के मैसाहा गांव निवासी श्याम नंदन ठाकुर का असामयिक निधन शनिवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में हो गया। वे 75 वर्ष के थे।
स्वर्गीय ठाकुर अपने जीवन में मजदूरी करते हुए उद्योगपति बने थे। आज भी हैदराबाद में उनका तीन – तीन बड़ा उद्योग लगा है। स्वर्गीय ठाकुर कुछ दिनों से बीमार थे। उनका इलाज हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां उनकी मृत्यु बीती रात हो गई है। श्याम नंदन ठाकुर लंबे समय तक हैदराबाद ब्रह्मर्षि समाज का अध्यक्ष भी थे।

पूर्व मंत्री अजित कुमार ने जताया शोक

स्वर्गीय ठाकुर के निधन पर पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि आज हम अपने समाज के गरीबों के प्रति समर्पित भाव से काम करने वाले , धर्म के प्रति वेहद आस्थावान, सामाजिक जीवन जीने वाले एक नेक इंसान को खो दिया है। जिसकी भरपाई अब नहीं हो सकती है। हम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं । साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें