Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारपटनामनोज तिवारी ने सुशांत सिंह राजपूत घर पहुंच परिवार वालों से की...

मनोज तिवारी ने सुशांत सिंह राजपूत घर पहुंच परिवार वालों से की मुलाकात

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत पटना स्थित घर पर भाजपा नेता मनोज तिवारी मिलने पहुंचे। मनोज तिवारी सुशांत सिंह राजपूत के राजीवनगर स्थित घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत अभिनेता के परिजनों से मुलाकात की। मनोज तिवारी ने अभिनेता के पिता से खास तौर पर मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने दिवंगत अभिनेता के मौत पर दुख व्यक्त किया।

भाजपा नेता मनोज तिवारी दिवंगत अभिनेता के परिजनों से मिलने के बाद पटना एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित भी किया। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने दुख प्रकट किया। साथ ही लोगों को यह भरोसा दिलाने का प्रयास किया। कहा कि मैं चाहता हूं कि इस मामले के तह तक जांच हो। जो लोग भी इसमें शामिल हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। मनोज तिवारी ने बताया कि सुशांत के मौत से जुड़ी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के राजीवनगर स्थित घर पहुंचे

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#c2c2c2″][/inline_posts]

मनोज तिवारी ने मीडिया से कहा कि एक अभिनेता के लिए ऐसा कदम उठाना काफी दुखद है। पर कुछ न कुछ ऐसी बात है जिससे की अभिनेता को ऐसा कदम उठाना पड़ा है। हम महाराष्ट्र सरकार से यह मांग करेंगे कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाए। उन्होंने अभिनेता सुशांत सिंह के मौत की सीबीआई जांच की मांग भी की है।

पिछले दिनों अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली थी। उनके बाद से ही उनके चाहने वालों के लिए ये चौंकाने वाली खबर बन गई। लोग उस घटना के वक्त से ही सदमे में हैं। बिहार के विख्यात गायक मैथिली ठाकुर ने उसके बाद बॉलीवुड में गाना नहीं गाने की बात कही थी। मैथिली के पिता ने एक चैनल से बात में यह जानकारी दी थी। वहीं लोग सुशांत सिंह राजपूत के मौत की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। लोग इसके लिए लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपना नजरिया साझा कर रहे हैं।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें