Thursday, July 25, 2024
Homeक्राइमकई मामलों में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

कई मामलों में हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

जमुई लखीसराय और मुंगेर में दर्ज हैं कई मामले
पीरी बाजार थाना क्षेत्र में अपहरण में था शामिल
मुंगेर। जिले की पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हार्डकोर नक्सली मुकेश मंडल को गिरफ्तार किया गया। मुकेश मंडल पर कई मामले दर्ज थे। हार्डकोर नक्सली मुकेश मंडल की तलाश काफी सालों से थी।

गिरफ्तार नक्सली पर जमुई, मुंगेर और लखीसराय के विभिन्न थानों में मामले दर्ज

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली मुकेश मंडल पर जमुई, मुंगेर और लखीसराय के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं। लखीसराय के कजरा, चानन, पीरी बाजार के थानों में मामले दर्ज थे। इसके अलावा मुंगेर के लड़ईयाटांड़ थाना कांड संख्या 36/19 में इसकी तलाश चल रही थी।

हत्या कर शव गायब करने की प्राथमिकी थाने में दर्ज

जमुई के बरहट थाना में वर्ष 2018 में इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। हत्या कर शव गायब करने की प्राथमिकी थाने में दर्ज हुई थी। पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि एसटीएफ की मदद से इस हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया गया। नक्सलियों के लिए हथियार,गोलियों और दूसरे आवश्यक सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित कराने में इसकी बहुत बड़ी भूमिका रहती थी।

सुरक्षा बलों द्वारा इसकी तलाश की जा रही थी। लखीसराय में मदन मोहन सिंह के अपहरण में भी इसकी बहुत बड़ी भूमिका थी। गिरफ्तार नक्सली ने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा यह भी स्वीकार किया कि वह माओवादी संगठन के लिए कैडर की भर्ती करता था तथा हथियार गोलियां एवं दूसरे अन्य सामानों की व्यवस्था भी करता था।

गिरफ्तार नक्सली के जमालपुर इलाके में आने की सूचना मिलने के बाद एसटीएफ और मुंगेर पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी और अंततः इसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ कर रही है।

कमरे में बैठकर फतुहा विधायक ने बनायी रणनीति
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें