Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारपटनाबिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 8 पार्टियों को दिया...

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने 8 पार्टियों को दिया चुनाव चिन्ह

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने अब कामों में तेजी ला दी है। आयोग ने शुक्रवार को आठ राजनीतिक दलों को चुनाव चिन्ह दे दी है। आयोग ने वीआईपी को नाव चलाता हुआ व्यक्ति सिंबल के लिए दिया है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में जानकारी दी है। आयोग के सचिव दिलीप कुमार ने आठ राजनीतिक दलों को सिंबल देने का बाद जानकारी दी। राजनीतिक दलों को दिए गए सिंबल आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टियों के चिन्ह होंगे।

आयोग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य को कॉट, जागरूक जनता पार्टी को फुटबॉल, जागो हिन्दुस्तान पार्टी को माइक और राष्ट्रीय दल यूनाइटेज को मैच बॉक्स दिया गया है। इसके अलावा रिवोल्यूशनरी पार्टी को ट्रैक्टर चलाता किसान, राष्ट्रीय जन संभावना पार्टी को कॉली फ्लॉवर और संयुक्त किसान विकास पार्टी को गन्ना किसान सिंबल के रुप में दिया गया। ये सभी पार्टियां इन चुनाव चिन्हों का उपयोग आगामी विधानसभा चुनाव में करेंगी।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर काम तेज

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#cccccc”][/inline_posts]

इससे पहले चुनाव आयोग ने बिहार के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को दिशा निर्देश दिए थे। आयोग ने कहा था कि इस माह तक हर मतदान केन्द्र का काम कर लिया जाएगा। इस दौरान वहां की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जाएगा।

जबकि बिहार के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने एक बार सभी जिला अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उस दौरान उन्होंने सभी जगह मतदाता सुची का काम तेज करने को कहा था। इसके अलावा जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए भी कहा था।

बता दें की इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। कोरोना संक्रमण के कारण चुनावी तैयारियों में देरी हो रही है। इस साल अक्टुबर-नवंबर के दौरान बिहार में चुनाव होंगे। इसमें मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। एनडीए ने नीतीश कुमार को अपना चेहरा घोषित किया है।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें