Thursday, July 25, 2024
HomeBihar Corona Newsबिहार में कोरोना संक्रमित 11 हजार के पार, 6 लोगों की हुई...

बिहार में कोरोना संक्रमित 11 हजार के पार, 6 लोगों की हुई मौत

बिहार में कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति दिन पर दिन खराब होते जा रही है। पिछले कुछ दिनों से बिहार में रोज कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को भी राज्य में कोरोना के 519 नए मामले पाए गए हैं। जो कि राज्य के 33 जिलों में पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है। विभाग के अनुसार अब राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 11111 हो चुकी है।

कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ रही तदाद

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#c4c4c4″][/inline_posts]

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नए मरीज औरंगाबाद, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, गया, जमुई, कैमूर, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, शेखपुरा, शिवहर और सीतामढ़ी में पाए गए हैं। इसके अलावा  सीवान, पश्चिमी चंपारण, अररिया, कटिहार, भोजपुर, बांका, दरभंगा, गोपालगंज, जहानाबाद, नवादा, समस्तीपुर और सारण में भी पाए गए। सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित पटना में पाए गए हैं।

वहीं विभाग के अनुसार कोरोना से शुक्रवार को 6 लोगों की मौत हुई है। अब राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है। विभाग ने बताया कि अभी तक राज्य में 8211 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में राज्य में 217 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन स्वस्थ मरीजों को डॉक्टरों ने होम क्वारंटाइन रहने की सलाह दी है। अब राज्य में कोरोना की रिकवरी रेट 75.25 हो चुकी है। वहीं राज्य में अभी भी कोरोना के 2614 एक्टिव मरीज हैं।

विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में 7187 सैंपलों की जांच की गई है। जबकि अब तक राज्य में कुल 2 लाख 43 हजार 167 सैंपलों की जांच हो चुकी है। राज्य सरकार के ओर से लोगों को अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकले का आग्रह किया है। इसके अलावा राज्य सरकार मास्क के उपयोग को लेकर सख्ती दिखा रही है। राज्य सरकार ने मास्क का उपयोग न करने वालों पर जुर्माना लगाने की बात कही है।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें