Thursday, July 25, 2024
Homeबिहारपटनामुख्यमंत्री ने किया सत्तर घाट पुल का शिलान्यास, कही कई खास बातें

मुख्यमंत्री ने किया सत्तर घाट पुल का शिलान्यास, कही कई खास बातें

बिहार विधानसभा चुनाव के करीब आते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कामों को लेकर तत्पर नजर आ रहे हैं। मंगलवार को इसी क्रम चंपारण के सत्तर घाट पुल का उद्घाटन किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुल का उद्घाटन किया है। इस पुल का निर्माण का निर्माण 263.47 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है। वहीं गंडक नदी पर बना यह पुल पूर्वी चंपारण को गोपालगंज जिले से जोड़ेगा। केसरिया के ढेकहां गांव के गंडक नदी पर यह पुल बना है। इस पुल से चंपारण से गोपालगंज, छपरा व सीवान की दूरी कम हो जाएगी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहरों के विकास पर कही बड़ी बात

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना संबोधन भी दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का कोई ऐसा जगह नहीं है जहां से पटना पांच घंटे में नहीं पहुंचा जा सके। ऐसा इसलिए है कि बिहार में सड़कों व पुलों का जाल हमने बिछा रखा है। उन्होंने कहा है कि गंडक नदी पर साहेबगंज के बंगरा में बन रहे पुल का अगले माह उद्घाटन होगा। मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से केसरिया के सत्तर घाट में पुल देखने जाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि 2005 में बिहार में पुलों की संख्या बहुत कम थी। आज बमने पुल व पुलिया का जाल बिछा रखा है।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#c9c7c7″][/inline_posts]

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि राज्य में अब सभी शहरों में जरूरत के हिसाब से बाईपास और सड़क ऊपरी पुल का निर्माण होगा। जिससे कि सभी शहरों में आवागमन सुगम बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इसका आकलन करने के लिए मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि हम फिर से सरकार में आएंगे तो हर खेत को पानी देंगे। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने कई और योजना की चर्चा की। उन्होंने कहा कि लखीसराय बाईपास जल्द शुरू होगा। सासाराम बाईपास फेज-1 का भी शिलान्यास कर दिया गया है। हमारा उद्देश्य केवल निर्माण नहीं है बल्कि उसके मेंटनेंस पर भी हम ध्यान दे रहे हैं।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें