Monday, April 20, 2026
Homeबिहारपटनामुख्यमंत्री ने फतुहा प्रखंड के 110 वार्डो में परियोजनाओ को किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने फतुहा प्रखंड के 110 वार्डो में परियोजनाओ को किया लोकार्पण

फतुहा। फतुहा प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए फतुहा प्रखंड के 110 ग्राम पंचायत के वार्डो में नल जल योजना का उद्घाटन किया तथा जहां परियोजना पूर्ण हो चुकी है उसे लोकार्पण किया।

इसी आलोक में मोमिदपुर पंचायत में उद्घाटन के बाद विडियो मृत्युंजय कुमार ने शिलापट बोर्ड से पर्दा हटाकर योजना को ग्रामीण के लिए समर्पित किया, वहीं मोजीपुर पंचायत के विक्रमपुर गांव में मुखिया विजय कुमार ने उद्घाटन का स्वरूप दिया। फतुहा प्रखंड के बाकी पंचायत के वार्डो में मुखिया व वार्ड सचिव के द्वारा ग्रामीणों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद उद्घाटन व लोकार्पण का स्वरुप दिया गया।

दुसरी तरफ नगर पंचायत के भी कई वार्डो में वार्ड पार्षद द्वारा नल जल योजना के हुए उद्घाटन के बाद शिलापट बोर्ड पर लगे पर्दे को हटाया गया। वार्ड 27 के लिए नगर निकाय के सभागार भवन में कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार की उपस्थिति में योजना के उद्घाटन का स्वरुप दिया गया। इस मौके पर कई वार्ड पार्षद मौजूद थे।

नीतीश कुमार: मुखिया जी, आप पंचायत के प्रमुख, 1 करोड़
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें