Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारपटनाचुनाव की बिगुल बजी नहीं, अभी से कार्यकर्ता जुटे बिहार चुनाव 2020...

चुनाव की बिगुल बजी नहीं, अभी से कार्यकर्ता जुटे बिहार चुनाव 2020 के तैयारी में

फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र स्थित देवीचक मुहल्ले में शुक्रवार को बुथ स्तरीय शक्ति केन्द्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी नगर परिषद के बुथ अध्यक्ष शामिल हुए। बिहार चुनाव 2020 के बैठक में मुख्य अतिथि के रुप मे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने सम्बोधित करते हुए बताया कि पार्टी की पहचान जमीन पर कार्यकर्ता के जरिए होती है। कार्यकर्ता पार्टी के लिए सम्मानित अंग है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बिहार चुनाव 2020 के लिए अभी से ही बुथ स्तरीय कमिटी को मजबूत करते हुए चुनाव की तैयारी में जुटने की अपील की। वहीं कार्यकर्ताओं ने भी फतुहा में भाजपा की उम्मीदवारी तय करने की मांग की। जंहा बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अधयक्ष शोभा देवी ने की वहीं बैठक का संचालन बुथ संख्या 265 की अध्यक्ष पूनम केशरी ने की। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव यादव, अरविंद यादव, भास्कर लाल पटवा, अनामिका अग्रवाल, सुनील वर्मा, समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

नीतीश कुमार: मुखिया जी, आप पंचायत के प्रमुख, 1 करोड़
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें