Saturday, July 27, 2024
Homeपॉलिटिक्स2020 विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा का नया नारा भाजपा है तैयार,...

2020 विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा का नया नारा भाजपा है तैयार, आत्मनिर्भर बिहार

  • भाजपा के प्रदेश कार्यालय में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति वर्चुअल बैठक के अंतिम दिन
  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन 

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा के प्रदेश कार्यालय में दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति के अंतिम दिन वर्चुअल बैठक में भाजपा ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नया नया नारा दिया। भाजपा है तैयार,आत्मनिर्भर बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास न कोई नीति है न कोई संकल्प और न सेवा करने का भाव है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनावी मैदान में जाएगा औऱ तीन चौथाई से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगा। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जब जब भाजपा नीतीश कुमार के साथ चुनावी मैदान में गई भारी जीत हासिल हुई और इस बार भी होगी। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी तंज कसा। नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना में भाजपा के लोग बिहार से भागकर दिल्ली नही जाते। सुना है कुछ लोग 5 स्टार होटल में थे।

देवेंद्र फडणवीस को बिहार कमान, भाजपा का नया नारा

इससे पहले दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार चुनाव की कमान संभालने जा रहे देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि बिहार में इस बार होनेवाला चुनाव बिहार का भाग्य है। यह चुनाव बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और नया इतिहास बनायेगा। पिछले 15 सालों में बिहार विकास की पटरी पर आया। अगर इसे विकास की पटरी पर दौड़ानी है तो देश की तरह बिहार में भी एनडीए सरकार जरूरी है।

शनिवार को भाजपा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक में बतौर मुख्य अतिथि देवेंद्र फडणवीस अपने आप को बिहार से जोड़ने की भरपूर कोशिश की। चाणक्य से लेकर लोकनायक तक को याद किया और कहा कि देश में जहां 50 फीसदी तो बिहार में 58 फीसदी युवा हैं। इन्हीं युवाओं की बदौलत हम बिहार को आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि लालू यादव के शासनकाल में बिहार विनाश के कगार पर औऱ गर्त में चला गया था।

संजय जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को दिलाया संकल्प

एनडीए ने 15 साल में दोगुनी क्षमता से काम करते हुए बिहार को यहां तक लाया। बिहार में फिर एनडीए की सरकार बनी तो देश के साथ-साथ बिहार भी तरक्की करेगा। यह ऐतिहासिक मौका है और इसे हमें चूकना नहीं है। एनडीए सरकार ने कमजोर तकबा तक विकास को पहुंचाया। बिहार का इतिहास गौरवशाली है। अगर हमें फिर से उसी गौरव को प्राप्त करना है तो एनडीए सरकार को बनाना जरूरी है। इसलिए यह चुनाव केवल जीत के लिए नहीं बल्कि बिहार को नए रास्ते पर ले जाएगा।

कोरोना औऱ बाढ़ की चर्चा करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए फडणवीस ने कहा कि कोई भी बाधा हमें रोक नहीं सकती। राष्ट्रकवि दिनकर की कविता से अपना भाषण समाप्त करने वाले देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमें रुकना नही है। वही अध्यक्षीय भाषण में बिहार भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने नारा देते हुए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि हमें तीन चौथाई सीटें जीतनी है और यह संभव है। एनडीए के तीनों घटक दल मिलकर बिहार में फिर भारी बहुमत से सरकार बनाएंगे। हमें बताना है कि पिछले 15 सालों में बिहार कहां था और इन 15 सालों में बिहार कहां गया। केंद्र व राज्य सरकार गरीबों के प्रति प्रतिबद्ध है। यूपीए ने जो सोचा भी नहीं था एनडीए ने वह साकार किया। आत्मनिर्भर भारत की तरह हमें आत्मनिर्भर बिहार भी बनाना है।

चुनावी गाइडलाइन के साथ बिहार चुनाव 2020 को अंतिम रुप
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें