Home बिहार बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 नई तिथि गलत, महत्वपूर्ण जानकारी

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 नई तिथि गलत, महत्वपूर्ण जानकारी

0

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 नई तिथि (Bihar Police Constable Date) की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। जैसा की आप सब को ज्ञात है, CSBC भर्ती परीक्षा 2023 को स्थगित कर दिया गया था। केंद्रीय चयन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (सीएसबीसी) ने पेपर लीक घटना के बाद 1 अक्टूबर को होने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया था। बताते चले की परीक्षा दो पालियों में बिहार में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आगामी 7 और 15 अक्टूबर को होने वाली बिहार कांस्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा को भी अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस परीक्षा की तिथि के संबंध में सोशल मीडिया पर चल रही तिथि को असत्य और भ्रामक बता कर इसका खंडन किया है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर दावा किया गया था कि 26 नवंबर 2023 की तिथि तय की गयी है। पर्षद ने इस झूठी सूचना को स्पष्टीकरण किया कि ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। जांच कर इस भ्रामक सूचना की प्रमाणित की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, इस विवादित संदर्भ में आर्थिक अपराध ईकाई (ईओयू) को भी सूचित किया जाएगा।

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 दिसंबर में होने की संभावना

बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का आयोजन 1 अक्टूबर, 7 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को होना था। इसका उद्देश्य उम्मीदवारों को चयन की संभावना देना था, लेकिन दुर्भाग्य से पेपर लीक होने के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इस घटना से बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में देरी होने की संभावना है।

प्रशासन निकाय केंद्रीय चयन बोर्ड
पद सिपाही
पदों की संख्या 21391
बिहार पुलिस नई परीक्षा तिथि जल्द ही सूचित किया जाएगा
बिहार पुलिस नया एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख जल्द ही सूचित किया जाएगा
परीक्षा केंद्र 529
अधिकृत वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in

सीएसबीसी की ओर से नोटिफिकेशन के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा के लिए सभी पालियों (पहली से छठवीं तक) की नई एग्जाम डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस तारीख की घोषणा संबंधित विभाग की वेबसाइट csbc.bih.nic.in और समाचार पत्रों के माध्यम से प्रदान की जाएगी, ताकि उम्मीदवारों को समय पर आवश्यक सूचना मिल सके।

Bihar Police Constable Date सोशल मीडिया पर वायरल 

हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया में बताया जा रहा है की CSBC भर्ती परीक्षा 2023 की बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर, 3 दिसंबर और 10 दिसंबर 2023 को आयोजित की जाएगी और यह दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक की होगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक की होगी।

इसके लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने समय पर पहुंचना होगा। दूसरे दिन की परीक्षा 3 दिसंबर 2023 को होगी, जबकि 10 दिसंबर 2023 को तीसरी परीक्षा आयोजित की जाएगी। हमारी टीम इसकी पुस्टि नहीं करती है क्योकि हमारे टीम को नई तिथि के घोषणा की कोई भी अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर नहीं मिली है।

सिपाही भर्ती परीक्षा फर्जीवाड़े के आरोपी गिरफ्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। कंकडबाग पुलिस ने नालंदा से सिपाही कमलेश कुमार को पकड़ा। उन्होंने मोबाइल से पांच अभ्यर्थियों को आंसर (उत्तर) भेजी थी। आंसर कहां से आया और उसे भेजने के लिए उन्होंने अभ्यर्थियों से कितने रुपये लिए थे, यह सवाल पुलिस जांच रही है।

दूसरी ओर, लखीसराय में सॉल्वर गैंग के चंदन कुमार को भी बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उनके मोबाइल से परीक्षा में गड़बड़ी संबंधी कई साक्ष्य मिले हैं। अब तक, इस संदर्भ में 13 संदिग्ध व्यक्तियों को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

ई-शिक्षाकोश: शिक्षक और छात्रों के लिए बिहार सरकार का डिजिटल समाधान

NO COMMENTS

Exit mobile version