Saturday, July 27, 2024
HomeBihar Corona Newsकोरोना मरीजों के मामले में सुधार कर रहा बिहार, गुरुवार को पाए...

कोरोना मरीजों के मामले में सुधार कर रहा बिहार, गुरुवार को पाए गए 100 मरीज

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हर रोज बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज पाए जा रहे हैं। गुरुवार को राज्य में 100 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जो कि बिहार के 20 जिलों में पाए गए हैं। इसके साथ ही अब राज्य में सात हजार से अधिक कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बिहार में अब कोरोना के 7040 मरीज हो गए हैं।

बिहार में गुरुवार को कोरोना संक्रमण से पांच लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही बिहार में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 44 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में जानकारी दी है। स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि एक मृतक व्यक्ति महाराष्ट्र और पश्चिमी चंपारण का मृतक केरल से आया था। जबकि दरभंगा और नालन्दा के दो संक्रमितों की मौत हो गई। इसके अलावा गया के एक 63 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।

कोरोना मरीजों की संख्य हो रही कम

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#d1d1d1″][/inline_posts]

गुरुवार के शाम को स्वास्थ्य विभाग के अंतिम ट्वीट में जानकारी दी गई। इसमें 47 नए मरीजों के पाए जाने की घोषणा की गई। विभाग के अनुसार ये मरीज राज्य के 17 जिलों से पाए गए हैं। इन 17 जिलों में अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, गया, जहानाबाद, कैमूर, मुंगेर, मुजफ्फपुर, नवादा, पटना, रोहतास, सहरसा, सीवान और वैशाली के रहने वाले हैं।

विभाग के अनुसार पहले ट्वीट में 53 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसमें राज्य के 12 जिलों से ये नए मरीज पाए गए। विभाग के अनुसार अब तक 4961 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जिन्हें डॉक्टरों ने होम क्वारंटाइन रहने को कहा है। पिछले 24 घंटे में 185 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में विभाग के अनुसार अब तक 1 लाख 39 हजार 584 सैंपलों की जांच हो चुकी है। विभाग के बताया कि बुधवार को 5182 सैपलों की जांच की गई। राज्य के सभी 38 जिलों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा रही है। राज्य में अभी भी 1987 एक्टिव मरीज हैं।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें