Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारपटनाबिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता देगी सरकार

बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता देगी सरकार

बिहार में बाढ़ के साथ ही अब सरकार ने प्रभावितों को सहायता देने का काम भी शुरु कर दिया है। सरकार ने इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग को जिलों की सूची बनाने का आदेश दे रखा है। बिहार सरकार द्वारा हर बाढ़ प्रभावित परिवार को छह हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा सरकार पुशों का नुससान होने पर अलग से सहायता देगी। जबकि बाढ़ के कारण जिसका घर मकान क्षतिग्रस्त होगा या जिसकी फसल बर्बाद होगी उसको अलग से सहायता दी जाएगी।

बिहार में बाढ़ प्रभावित हर परिवार को छह हजार दिए जाएंगे

बिहार में बाढ़ से 6 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

विभाग ने इस संबंध में जानकारी दी है। विभाग ने कहा है कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में परिवारों को सहायता राशि दी जाएगी। इसके लिए बाढ़ प्रभावितों परिवारों की सूची बनाने का काम शुरु हो गया है। इस सूची में प्रभावित परिवारों का नाम, पता और बैंक खाता के संबंध में जानकारी ली जाएगी। सरकार इस बार सहायता राशि सभी के बैंक खातों में देगी जिससे की बिचौलिए न आए।

इस बार सरकार ने बाढ़ प्रभावित लोगों की सहायता राशि बैंक खातों में भेजने की बात कही है। इसके अलावा मकानों, फसलों और पशुओं को हुए नुकसान की राशि भी दी जाएगी। इसके लिए विभाग ने सूची बनाने का काम जल्द पूरा करने को कहा है। पशुओं में बाढ़ के कारण गाय, भैंस, बकरी और मुर्गा तक के नुकसान की राशि दी जाएगी।

नुकसान होने पर दी जाने वाली राशि की सूची भी जारी कर दी गई है। सूची के अनुसार

  • हर परिवार को 6000
  • फसल के लिए 6800 प्रति हेक्टेयर
  • कपड़ा के लिए 1800
  • बर्तन के लिए 2000
  • प्रति भैंस और गाय के लिए 30,000
  • एक बकरी और भेड़ के लिए 3000
  • एक मुर्गा के लिए 50 रुपए
  • मकान नुकसान पर 95100
  • झोपड़ी के नुकसान पर 4100
  • जानवरों के घर नुकसान पर 2100

इसके लिए विभाग का अभी अनुमान है कि 10 जिलों के 55 प्रखंड बाढ़ग्रस्त हैं। जिसमें 282 ग्राम पंचायतों सही डेढ़ लाख से ज्यादा परिवार ग्रस्त हैं।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें