Friday, July 26, 2024
Homeबिहारपटनासंघर्षशील बनो, राजनीतिक न्याय मिला पर आर्थिक न्याय नहीं: विधायक रविंद्र सिंह

संघर्षशील बनो, राजनीतिक न्याय मिला पर आर्थिक न्याय नहीं: विधायक रविंद्र सिंह

अरवल। जिले के कुर्था प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल युवा मोर्चा द्वारा संगठन को लेकर हुए कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के विधायक रविंद्र सिंह ने कहा कि आजादी के बाद 90% लोगों को राजनीतिक न्याय मिला परंतु आर्थिक न्याय नहीं मिला।

साथ ही साथ विधायक रविंद्र सिंह ने युवाओं को जोश भरते हुए कहा कि शिक्षित बनो संघर्षशील बनो एवं संगठित हो कर सिद्धांतों को अमल करते हुए संगठन का विस्तार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजद एक विचारधारा पार्टी है राजद संविधान के बातों पर चलती है। मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राम आशीष रंजन ने कहा कि कार्यकर्ताओं को जरूरत है कि अपने पार्टी के संविधान के साथ साथ दूसरे पार्टी के संविधान को पढ़ना चाहिए तथा आलोचना एवं आलोचना का समीक्षा करना चाहिए।

वर्तमान सरकार महिला विरोधी: विधायक रविंद्र सिंह

मंच का संचालन करते राष्ट्रीय जनता दल युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष निशिकांत कुशवाहा ने कहा कि सबका साथ सबका विकास करने की बात कहने वाले राजग सरकार अपने सिद्धांतों को भी अमल नहीं कर रही है वही राष्ट्रीय जनता दल महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष किरण देवी ने कही की वर्तमान सरकार महिला विरोधी सरकार है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष डोमन दास, रिकी यादव, चंद्रभान यादव, रामदेव यादव, अलक पासवान सहित कई राजद कार्यकर्ता शामिल थे।

कांग्रेस विधायक रामदेव राय के निधन पर सोनिया और राहुल गांधी
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें