Saturday, July 27, 2024
HomeBihar Corona Newsबिहार में 245 नए कोरोना के मरीज पाए गए, 62 लोगों की...

बिहार में 245 नए कोरोना के मरीज पाए गए, 62 लोगों की हो चुकी है मौत

बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बिहार में रविवार को भी 245 नए कोरोना मरीज पाए गए। नए मरीज राज्य के 33 जिलों में पाए गए हैं। इसके साथ ही अब राज्य में संक्रमितों की संख्या 9224 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में जानकारी दी है। विभाग के अनुसार दूसरे अपडेट में 107 नए मरीज पाए गए। जबकि पहले अपडेट में 138 मरीज पाए गए हैं।

लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#c2c2c2″][/inline_posts]

विभाग ने दूसरे अपडेट में बताया कि अररिया, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, पटना, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, किशनगंज, जहानाबाद और कैमूर में नए मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा लखीसराय, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्णिया, रोहतास, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, सीतामढ़ी, सीवान, सुपौल, वैशाली और पश्चिमी चंपारण पाए गए हैं। ऐसे में विभाग के अनुसार ये नए मरीज 33 जिलों में पाए गए हैं।

वहीं विभाग ने बताया कि रविवार को 4 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। ऐसे अब राज्य में कुल 62 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। विभाग के अनुसार पटना के 78 साल के वृद्ध, रोहतास के 40 साल के एक व्यक्ति, नवादा के 58 साल के एक व्यक्ति और एक 55 साल के महिला की मौत हुई है। इन सभी की मौत इलाज के दौरान हुई है।

विभाग के अनुसार राज्य में 2 लाख 5 हजार 832 सैपलों की जांच हो चुकी है। जबकि पिछले 24 घंटों में 7447 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इसके अलावा 7156 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। ऐसे में बिहार में कोरोना की रिकवरी रेट 78 प्रतिशत है। जबकि अभी राज्य में 1858 एक्टिव मरीज हैं। जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है। बिहार में नीतीश सरकार के एक मंत्री और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। कैबिनेट मंत्री विनोद सिंह और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। दोनों में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद जांच के लिए भेजा गया था।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें