बिहार चुनाव दूसरा चरण, 94 सीटें तय करेगी महागठबंधन और एनडीए की रुपरेखा

0
1040
bihar breaking news

बिहार चुनाव के दूसरा चरण में मतदान के दौरान प्रदेश की 94 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। ये वैसे विधानसभा क्षेत्र हैं जहां 2010 में एनडीए को बड़ी बढ़त हासिल हुई थी। तब भाजपा-जदयू ने मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन 2015 में भाजपा-जदयू के रास्ते अलग हो चुके थे। जदयू महागठबंधन के साथ चुनाव मैदान में आया था। इस चुनाव में महागठबंधन को बंपर सफलता मिली थी।

आपको बताते चलें की पहले चरण के मतदान के लिए नोटिफिकेशन आने की तिथि 09.10.2020 तय की गयी है। पहले चरण के लिए नामांकन की आखरी तिथि 16 अक्टूबर है। स्क्रूटनी के लिए 17 अक्टूबर और नामांकन वापस लेने के लिए 19 अक्टूबर की तिथि तय की गयी है। चुनाव 3 नवंबर और गणना की तिथि 10 नवंबर तय की गयी है।

पिछले दो विधानसभा चुनाव में पार्टियों की स्थिति

2015 में पश्चिम चंपारण की नौतन चनपटिया और बेतिया सीट में नौतन और चनपटिया भाजपा के कब्जे में आई तो बेतिया में कांग्रेस को जीत मिली। जबकि 2010 के चुनाव में दो सीट चनपटिया, बेतिया भाजपा के कब्जे आई थी जबकि नौतन पर जदयू का परचम लहराया था। इसी तरह पूर्वी चंपारण में 2015 के चुनाव में हरसिद्धि व केसरिया पर राजद, गोविंदगंज लोजपा, जबकि कल्याणपुर पिपरा, मधुबन जैसी सीटों भाजपा के कब्जे में आई।

इससे पहले 2010 के चुनाव में हरसिद्धि व केसरिया भाजपा ने जीती थी जबकि गो¨वदगंज, कल्याणपुर और पिपरा पर जदयू ने कब्जा जमाया था। इधर, 2015 में शिवहर की एक मात्र सीट पर जदयू ने विजयी हासिल की। 2010 में भी यह सीट जदयू के खाते में ही आई थी। दूसरे चरण में सीतामढ़ी की तीन सीटों सीतामढ़ी, रून्नीसैदपुर और बेलसंड पर 2015 में दो पर राजद और एक पर जदयू ने जीत दर्ज कराई थी। जबकि 2010 में इन तीन सीटों में एक पर भाजपा और दो पर जदयू की जीत हुई थी।

2015 के विधानसभा चुनाव के दूसरे ही चरण में मधुबनी की चार सीट मधुनबी, राजनगर, झंझारपुर और फुलपरास में दो पर राजद और एक-एक सीट पर भाजपा-जदयू ने जीत दर्ज कराई थी। 2015 के दूसरे चरण के चुनाव में जदयू-राजद को 30-30, भाजपा को 20 जबकि कांग्रेस छह, लोजपा ने दो सीपीआइएमएल ने एक और अन्य ने एक सीट पर विजयी हासिल की।

बिहार चुनाव का दूसरा चरण 94 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

  1. नौतन (6)
  2. चनपटिया (7)
  3. बेतिया (8)
  4. हरसिद्धि (13)
  5. गोविंदगंज (14)
  6. केसरिया (15)
  7. कल्याणपुर (16)
  8. पिपरा (17)
  9. मधुबन (18)
  10. शिवहर (22)
  11. सीतामढ़ी (28)
  12. रुन्नीसैदपुर (29)
  13. बेलसंड (30)
  14. मधुबनी (36)
  15. राजनगर (37)
  16. झंझारपुर (38)
  17. फूलपरास (39)
  18. कुशेश्वरस्थान (78)
  19. गौड़ाबौराम (79)
  20. बेनीपुर (80)
  21. अलीनगर (81)
  22. दरभंगा ग्रामीण (82)
  23. मीनापुर (90)
  24. कांटी (95)
  25. बरुराज (96)
  26. पारू (97)
  27. साहेबगंज (98)
  28. बैकुंठपुर (99)
  29. बरौली (100)
  30. गोपालगंज (101)
  31. कुचायकोट (102)
  32. भोरे (103)
  33. हथुआ (104)
  34. सीवान (105)
  35. जीरादेई (106)
  36. दरौली (107)
  37. रघुनाथपुर (108)
  38. दरौंदा (109)
  39. बड़हरिया (110)
  40. गोरियाकोठी (111)
  41. महाराजगंज (112)
  42. एकमा (113)
  43. मांझी (114)
  44. बनियापुर (115)
  45. तरैया (116)
  46. मरहौरा (117)
  47. छपरा (118)
  48. गरखा (119)
  49. अमनौर (120)
  50. परसा (121)
  51. सोनपुर (122)
  52. हाजीपुर (123)
  53. लालगंज (124)
  54. वैशाली (125)
  55. राजापाकर (127)
  56. राघोपुर (128)
  57. महनार (129)
  58. उजियारपुर (134)
  59. मोहिउद्दीननगर (137)
  60. विभूतिपुर (138)
  61. रोसड़ा (139)
  62. हसनपुर (140)
  63. चेरिया-बरियारपुर (141)
  64. बछवारा (142)
  65. तेघरा (143)
  66. मटिहानी (144)
  67. साहेबपुर कमाल (145)
  68. बेगूसराय (146)
  69. बखरी (147)
  70. अलौली (148)
  71. खगड़िया (149)
  72. बेलदौर (150)
  73. परबत्ता (151)
  74. बिहपुर (152)
  75. गोपालपुर (153)
  76. पीरपैंती (154)
  77. भागलपुर (156)
  78. नाथनगर (158)
  79. अस्थावन (171)
  80. बिहारशरीफ (172)
  81. राजगीर (173)
  82. इस्लामपुर (174)
  83. हिलसा (175)
  84. नालंदा (176)
  85. हरनौत (177)
  86. बख्तियारपुर (180)
  87. दीघा (181)
  88. बांकीपुर (182)
  89. कुम्हरार (183)
  90. पटना साहिब (184)
  91. फतुहा (185)
  92. दानापुर (186)
  93. मनेर (187)
  94. फुलवारी (188)

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण में 71 सीटों पर अस्तित्व बचाने की लड़ाई

बिहार के सभी जिलों में इन तारीख को होगा मतदान