Sunday, July 21, 2024
Homeबिहारबिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण में 71 सीटों पर अस्तित्व...

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण में 71 सीटों पर अस्तित्व बचाने की लड़ाई

बिहार विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा के बाद एनडीए और महागठबंधन के बीच पहले चरण के मतदान से ही अस्तित्व बचाने की लड़ाई शुरू हो जाएगी। बांका, भागलपुर, पटना, मंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, भोजपुर, औरंगाबाद, बक्सर, रोहतास एवं कैमूर जिलों की 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को मतदान की तारीख तय की गयी है। 2010 में एनडीए के घटक के तौर पर भाजपा और जदयू साथ लड़े थे। राजद, कांग्रेस और लोजपा का गठबंधन था। 2015 में गठबंधन बदल गया। जदयू राजद से मिल गया।

आपको बताते चलें की पहले चरण के मतदान के लिए नोटिफिकेशन आने की तिथि 01.10.2020 तय की गयी है। पहले चरण के लिए नामांकन की आखरी तिथि 10 अक्टूबर है। स्क्रूटनी के लिए 1 अक्टूबर और नामांकन वापस लेने के लिए 12 अक्टूबर की तिथि तय की गयी है। चुनाव 28 अक्टूबर और गणना की तिथि 10 नवंबर तय की गयी है।

कांग्रेस भी महागठबंधन के नाम से बने मोर्चे से जुड़ी, जबकि लोजपा ने एनडीए का साथ दिया। जदयू से अलग होकर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी भी एनडीए के अंग बन गए। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी भी एनडीए का हिस्सा बना। लेकिन, महागठबंधन की बढ़त को ये दल रोक नहीं पाए। परख यह भी होगी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद में से वोट ट्रांसफर कराने की क्षमता किनमे अधिक है।

पिछले दो बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टियों की स्थिति

अब 2020 में नया समीकरण बनता दिख रहा है, ऐसे में एनडीए के सामने 2010 और महागठबंधन के सामने 2015 के परिणाम को बनाए रखने की चुनौती होगी। 2010 में इन 71 में से जदयू की 39 और भाजपा की 22 सीटों पर जीत हुई थी। यानी राजद, कांग्रेस और अन्य दलों के लिए सिर्फ 10 सीटें बची थीं।

एनडीए के लिए यह सवाल है कि क्या वह 61 के आंकड़े को छू पाएगा। 2015 में परिणाम पलट गया था। जदयू 21 सीट गंवाकर 18 पर जीत हासिल कर पाया। जबकि राजद का ग्राफ पांच से बढ़कर 27 पर पहुंच गया। भाजपा 22 से घटकर 13 पर आ गई। कांग्रेस का आंकड़ा भी 1 से 9 पर पहुंच गया। एनडीए के घटक के तौर पर हिंदुस्तानी अवामी मोर्चा और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को एक-एक सीट पर कामयाबी मिली। निर्दलीय और भाकपा माले को भी एक-एक सीट का लाभ मिला।

पहले चरण में इन 71 विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

  1. कहलगांव (155)
  2. सुल्तानगंज (157)
  3. अमरपुर (159)
  4. धोरैया (160)
  5. बांका (161)
  6. कटोरिया (162)
  7. बेलहर (163)
  8. तारापुर (164)
  9. मुंगेर (165)
  10. जमालपुर (166)
  11. सूर्यगढ़ (167)
  12. लखीसराय (168)
  13. शेखपुरा (169)
  14. बरबीघा (170)
  15. मोकामा (178)
  16. बाढ़ (179)
  17. मसौढ़ी (189)
  18. पालीगंज (190)
  19. बिक्रम (191)
  20. संदेश (192)
  21. बड़हरा (193)
  22. आरा (194)
  23. अगियांव (195)
  24. तरारी (196)
  25. जगदीशपुर (197)
  26. शाहपुर (198)
  27. ब्रह्मपुर (199)
  28. बक्सर (200)
  29. डुमरांव (201)
  30. रायपुर (202)
  31. रामगढ़ (203)
  32. मोहनिया (204)
  33. भभुआ (205)
  34. चैनपुर (206)
  35. चेनारी (207)
  36. सासाराम (208)
  37. करगहर (209)
  38. दिनारा (210)
  39. नोखा (211)
  40. देहरी (212)
  41. काराकट (213)
  42. अरवल (214)
  43. कुर्था (215)
  44. जहानाबाद (216)
  45. घोसी (217)
  46. मखदुमपुर (218)
  47. गोह (219)
  48. ओबरा (220)
  49. नवीनगर (221)
  50. कुटुम्बा (222)
  51. औरंगाबाद (223)
  52. रफीगंज (224)
  53. गुरुआ (225)
  54. शेरघाटी (226)
  55. इमामगंज (227)
  56. बाराचट्टी (228)
  57. बोधगया (229)
  58. गया टाउन (230)
  59. टेकारी (231)
  60. बेलागंज (232)
  61. अतरी (233)
  62. वजीरगंज (234)
  63. रजौली (235)
  64. हिसुआ (236)
  65. नवादा (237)
  66. गोबिंदपुर (238)
  67. वरसलीगंज (239)
  68. सिकंदरा (240)
  69. जमुई (241)
  70. झाझा (242)
  71. चकाई (243)

बिहार के सभी जिलों में इन तारीख को होगा मतदान

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें