बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 78 सीटों पर होगा आखरी मुकाबला

0
769
bihar breaking news

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात नवंबर को जिन 78 सीटों पर चुनाव होना है, जहां 2015 के चुनाव में महागठबंधन को बढ़त मिली थी। उस समय जदयू महागठबंधन का हिस्सा था। महागठबंधन में जदयू, राजद और कांग्रेस शामिल थी। 2010 के चुनाव में इन 78 सीटों पर राजग का झंडा लहराया था। उस वक्त राजग में भाजपा, जदयू व लोजपा शामिल थी। तब राजद और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़े थे।

आपको बताते चलें की पहले चरण के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नोटिफिकेशन आने की तिथि 13.10.2020 तय की गयी है। पहले चरण के लिए नामांकन की आखरी तिथि 20 अक्टूबर है। स्क्रूटनी के लिए 21 अक्टूबर और नामांकन वापस लेने के लिए 23 अक्टूबर की तिथि तय की गयी है। चुनाव 7 नवंबर और गणना की तिथि 10 नवंबर तय की गयी है।

पिछले विधानसभा में क्या था पार्टियों का गणित?

तीसरे चरण में इस बार जिन 78 सीटों पर मतदान होना है, उन सीटों पर 2010 के मुकाबले 2015 के चुनाव में राजग को नुकसान हुआ था। 2015 के चुनाव में पश्चिम चंपारण जिले के 9 विधानसभा क्षेत्र में राजग को 5 और महागठबंधन को 3 सीटों पर जीत मिली थी। एक सीट निर्दलीय के पाले में गए था। पूर्वी चंपारण के 14 विधानसभा क्षेत्र में राजग को 8 और महागठबंधन को 6 सीटों पर जीत हुई थी। सीतामढ़ी के 8 विधानसभा क्षेत्र में राजग को 5 और महागठबंधन को 3 सीटों पर जीत मिली थी। मधुबनी जिले की 10 सीटों में से राजग को 5, राजद को 4 और रालोसपा को 1 पर सफलता मिली थी।

सुपौल के 5 विधानसभा क्षेत्रों में राजग को 4 और राजद को 1 पर जीत मिली थी। अररिया के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से राजग ने 4, कांग्रेस एवं राजद ने 1-1 सीट पर कब्जा किया था। किशनगंज के 4 विधानसभा क्षेत्र में राजग जदयू व कांग्रेस को 2-2 सीटों पर सफलता मिली थीं। पूर्णिया के 7 विधानसभा क्षेत्रों में से राजग को 4 और महागठबंधन को 3 सीटों पर जीत मिली थी। कटिहार के 7 विधानसभा क्षेत्रों में से राजग को 2, महागठबंधन को 5 और माले को 1 सीट पर सफलता मिली थी। मधेपुरा के 4 विधानसभा क्षेत्रों में से राजग को 3 और राजद को 3 सीट पर जीत मिली थी। सहरसा के 4 विधासभा क्षेत्रों में से राजग और महागठबंधन की 2-2 सीटों पर जीत हुई थी।

दरभंगा के 10 विधानसभा क्षेत्रों में से 6 सीटें राजग और 4 सीटें महागठबंधन के खाते में आई थीं। समस्तीपुर में राजग को 4 एवं महागठबंधन को 1 सीट पर जीत मिली थी। वैशाली में दो सीटों पर राजद को सफलता मिली थी। मुजफ्फरपुर जिले में भाजपा को दो जबकि राजद को तीन सीटों पर सफलता मिली थी।

बिहार विधानसभा 2020 के चुनाव में कैसा होगा समीकरण

विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में इस बार जिन 78 सीटों पर मतदान होना है, वहां 2010 में राजग को बड़ी कामयाबी मिली थी। पश्चिम चंपारण में 4 सीटों पर राजग और 2 सीटों पर निर्दलीय को जीत हासिल हुई थी। पूर्वी चंपारण में राजग को 4 तथा महागठबंधन को 1 सीट पर जीत हुई थी। एक सीट निर्दलीय के खाते में गया था। मधुबनी में 5 सीटों पर राजग ने कब्जा जमाया था। मधुबनी में राजग ने 4 और कांग्रेस राजद गठबंधन ने 2 सीटों पर जीत हुई थी। सुपौल में 5 सीटों पर राजग की जीत हुई थी।

अररिया में राजग को 6 सीटों पर जीत मिली थी तो किशनगंज में राजग को 2 और कांग्रेस-राजद गठबंधन को 2 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। पूर्णिया में राजग ने 5 और कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 2 सीटें जीती थीं। कटिहार में राजग को 6 सीटों पर जीत हासिल की थी। यहां एक सीट निर्दलीय के पाले में गया था। मधेपुरा में राजग ने 3 और कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 1 सीट जीती थी। सहरसा में राजग ने 3 और कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 1 सीट पर सफलता पायी थी। दरभंगा में राजग को 5 सीटों पर जीत मिली थी। मुजफ्फरपुर में 5 सीटों पर राजग को कामयाबी मिली थी तो वैशाली में राजग के हिस्से 1 और कांग्रेस-राजद गठबंधन के पाले में 1 सीट गई थी। समस्तीपुर में राजग के खाते में 4 और महागठबंधन के खाते में 1 सीटें गई थीं।

तीसरे चरण में इन 78 बिहार के विधानसभा सीटों पर होगा मतदान

  1. वाल्मीकि नगर (1)
  2. रामनगर (2)
  3. नरकटियागंज (3)
  4. बगहा (4)
  5. लौरिया (5)
  6. सिकटा (9)
  7. रक्सौल (10)
  8. सुगौली (11)
  9. नरकटिया (12)
  10. मोतिहारी (19)
  11. चिरैया (20)
  12. ढाका (21)
  13. रीगा (23)
  14. बथनाहा (24)
  15. परिहार (25)
  16. सुरसंड (26)
  17. बाजपट्टी (27)
  18. हरलाखी (31)
  19. बेनीपट्टी (32)
  20. खजौली (33)
  21. बाबूबरही (34)
  22. बिस्फी (35)
  23. लौकहा (40)
  24. निर्मली (41)
  25. पिपरा (42)
  26. सुपौल (43)
  27. त्रिवेणीगंज (44)
  28. छातापुर (45)
  29. नरपतगंज (46)
  30. रानीगंज (47)
  31. फारबिसगंज (48)
  32. अररिया (49)
  33. जोकीहाट (50)
  34. सिकटी (51)
  35. बहादुरगंज (52)
  36. ठाकुरगंज (53)
  37. किशनगंज (54)
  38. कोचाधामन (55)
  39. अमौर (56)
  40. बायसी (57)
  41. कसबा (58)
  42. बनमनखी (59)
  43. रुपौली (60)
  44. धमदाहा (61)
  45. पूर्णिया (62)
  46. कटिहार (63)
  47. कदवा (64)
  48. बलरामपुर (65)
  49. प्राणपुर (66)
  50. मनिहारी (67)
  51. बरारी (68)
  52. कोढ़ा (69)
  53. आलमनगर (70)
  54. बिहारीगंज (71)
  55. सिंहेश्वर (72)
  56. मधेपुरा (73)
  57. सोनबरसा (74)
  58. सहरसा (75)
  59. सिमरी बख्तियारपुर (76)
  60. महिषी (77)
  61. दरभंगा (83)
  62. हायाघाट (84)
  63. बहादुरपुर (85)
  64. केवटी (86)
  65. जाले (87)
  66. गायघाट (88)
  67. औराई (89)
  68. बोचहां (91)
  69. सकरा (92)
  70. कुढ़नी (93)
  71. मुजफ्फरपुर (94)
  72. महुआ (126)
  73. पातेपुर (130)
  74. कल्याणपुर (131)
  75. वारिसनगर (132)
  76. समस्तीपुर (133)
  77. मोरवा (135)
  78. सरायरंजन (136)

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के पहले चरण में 71 सीटों पर अस्तित्व बचाने की लड़ाई

बिहार चुनाव दूसरा चरण, 94 सीटें तय करेगी महागठबंधन और एनडीए की रुपरेखा