Wednesday, July 24, 2024
Homeशिक्षा और नौकरीबिहार में इतने होमगार्ड जवानों की बहाली जल्द, फ़रवरी से होगी प्रक्रिया...

बिहार में इतने होमगार्ड जवानों की बहाली जल्द, फ़रवरी से होगी प्रक्रिया की शुरुआत

नौकरी के तालाश में भटक रहे बिहार के युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। बिहार में 12 हजार होमगार्ड जवानों की बहाली की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जा रही है। सभी जिलों से खाली पदों की सूची मुख्यालय द्वारा मंगवा ली गई है और फरवरी में इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो जाने की पूरी संभावना है।

महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण

बिहार के सभी जिलों से खाली पदों की सूची मुख्यालय द्वारा मंगवा ली गई है। इस सन्दर्भ में डीजी आरके मिश्रा ने बताया कि नयी बहाली में 35 प्रतिशत महिलाएं होंगी। इसके बारे में जल्द ही सरकार को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। ज्ञात हो की बिहार सरकार ने अपनी तरफ से निकाले जाने वाली सभी बहाली में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान रखा है।

2009 के बाद से नहीं हुई होमगार्ड जवानों की बहाली

आपको बताते चले कि बिहार में 2009 के बाद से होमगार्ड जवानों की बहाली की प्रक्रिया नहीं हुई है। डीजी ने बताया कि बड़ी संख्या में जवान रिटायर हो रहे हैं जबकि काफी वर्षों से बहाली नहीं हुई है। इस कारण जवानों की कमी महसूस की जा रही थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 की रिक्तियों को भी नई बहाली में समायोजन किया जाएगा। साथ ही विभाग की विसंगतियों को दूर किया जा रहा है।

अब देखना यह होगा की यह होमगार्ड की बहाली बिहार सरकार कितनी तेजी से निपटती है। ज्ञात हो की इस वर्ष बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले है और चुनाव वर्ष होने की वजह से हाल के ही समय में बहुत सारी वेकन्सी निकाली गयी है। हाल ही में लगभग 2000 दरोगा के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया था और उसके बाद 11,800 सिपाही भर्ती के लिए भी परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

सिपाही भर्ती के लिए प्रथम चरण की परीक्षा पूरी, 20 जनवरी को दूसरे चरण की परीक्षा

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें