Thursday, March 28, 2024
HomeBihar Corona Newsबिहार में कोरोना संक्रमण का विस्फोट, एक दिन में मिले रिकॉर्ड 1742...

बिहार में कोरोना संक्रमण का विस्फोट, एक दिन में मिले रिकॉर्ड 1742 मामले

बिहार में कोरोना महामारी के संक्रमण की स्थिति विस्फोटक होते जा रही है। स्थिति चिंताजनक होने के वजह से पुरे राज्य में फिर से 31 जुलाई लॉकडाउन करना पड़ा है। अगर बात पिछले 24 घंटे की करें तो शुक्रवार को राज्य में रिकार्ड 1742 नए संक्रमण के मरीज पाए गए हैं। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 हजार के पार पहुंच चुकी है। राजनितिक गैलियरों से आम जन तक सभी लोग इस महामारी के शिकार होते जा रहे है।

बिहार में तेज़ी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर बताया की शुक्रवार को बिहार में कोरोना के अब तक एक दिन में सबसे अधिक मामले सामने आये हैं। बिहार स्वास्थ विभाग के अनुसार अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कैमूर और कटिहार में नए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। इसके अलावा खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पश्चिमी चंपारण, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सिवान, सुपौल और वैशाली में नए मरीज पाए गए हैं।

भागलपुर के अधिकारियों पर कोरोना कहर, डीएम सहित कई संक्रमित

विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में 896 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वहीं राज्य में अब तक कुल 14997 लोग ठीक हो चुके हैं। ठीक हो चुके लोगों को डॉक्टरों ने होम क्वारेंटीन में रहने की सलाह दी है। जिससे अन्य लोगों को संक्रमित होने से बचाया जा सके। राज्य सरकार द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार बिहार में कोरोना की रिकवरी रेट 64.36 फीसदी है। हालांकि यह रिकवरी रेट पिछले कई दिनों से कम होती चली आ रही है।

रोज़ हो रहा 10 हज़ार जांच, अब 20 हज़ार का लक्ष्य

बिहार में कोरोना संक्रमण के एक्टीव मरीजों की कुल संख्या 8129 पहुंच गयी है। ये संख्या बीते दिनों में तेजी से बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य में 10273 लोगों की जांच की गयी थी। वहीं राज्य भर में अभी तक कुल 3 लाख 57 हजार 730 जांच की जा चुकी है। राज्य सरकार द्वारा पूर्व में निर्धारित लक्ष्य जो कि हर रोज दस हजार जांच करना था हासिल कर लिया गया है। ऐसे में अब राज्य सरकार ने रोज बीस हजार जांच करने का लक्ष्य रख कर रणनीति पर काम करना शुरु कर दिया है।

राज्य में सरकार ने 31 जुलाई तक सम्पूर्ण लॉकडाउन कर रखा है। इस दौरान सरकार ने विशेष दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। जिलों द्वारा इन निर्देशों का सख्ती से पालन कराने का प्रयास किए जा रहा है।

बिहार लॉकडाउन गाइडलाइन्स के अनुसार सरकार द्वारा जारी हुए ये नियम
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

Most Popular