Saturday, July 27, 2024
HomeBihar Corona Newsबिहार में कोरोना संक्रमण के मामले 400 के पार, बुधवार को 37...

बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले 400 के पार, बुधवार को 37 नए मामले

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को राजधानी पटना के तीन संक्रमित समेत कुल 37 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। पटना के तीन संक्रमितो में एक राजाबाजार, एक पालीगंज और एक नौबतपुर से बताये जा रहे हैं। इन तीन के अलावा बक्सर, पश्चिम चंपारण, दरभंगा, बेगूसराय, भोजपुर, वैशाली, मधेपुरा, औरंगाबाद, सीतामढ़ी और रोहतास से भी नए मामले सामने आए हैं। 37 नए मामले मिलने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 403 हो गई है। संक्रमित जिलों में अब पश्चिम चंपारण के शामिल होने के साथ ही कोरोना प्रभावित जिलों की संख्या भी 29 हो गई है।

बिहार में छह महीने की बच्ची में मिला कोरोना संक्रमण

बक्सर से बुधवार को 14 संक्रमित मिले हैं। जिनमें छह महीने, एक वर्ष और आठ वर्ष और दस वर्ष की बच्चियां भी हैं। इनके अलावा शेष पुरुष हैं। दरभंगा से चार, बेगूसराय और रोहतास से दो-दो संक्रमित मिले हैं। रोहतास के दोनों जमुहार सासाराम, दरभंगा के चारों दरभंगा टाउन और बेगूसराय के दो संक्रमितों में से एक खुर्द मरांची जबकि एक बलिया का है। बुधवार को सीतामढ़ी, औरंगाबाद, मधेपुरा, वैशाली से भी एक-एक जबकि भोजपुर से दो संक्रमित मिले हैं। इनमें चार महिलाएं व तीन पुरुष हैं। इन लोगों का विवरण भी स्वास्थ्य विभाग प्राप्त कर रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को सिर्फ बक्सर से 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इनमे 5 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार 6 महीने 1 साल और 12 साल की एक बच्ची के साथ दो 8 साल की बच्ची भी संक्रमित पायी गयी है।

बिहार में 6 महीने की बच्ची के साथ 12 नए मरीज, आंकड़ा 378

दिल्ली से आये पश्चिम चंपारण के कोरोना संक्रमित

स्वास्थ्य विभाग मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को बिहार के पश्चिम चम्पारण से 5 कोरोना संक्रमण मरीज मिले हैं। इनमे सभी पुरुष हैं इनकी उम्र क्रमशः 40, 35, 35, 27 और 27 वर्ष हैं। यह सभी मामले शनिचरी योगपट्टी के बताये जा रहे हैं और दिल्ली में मजदूरी करते हैं।

बिहार स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम चंपारण के योगापट्टी से मिले पांच संक्रमित 25 अप्रैल को दिल्ली से लौटे थे। ये पांच लोग दिल्ली से कोई सवारी ना मिलने की वजह से पैदल ही दिल्ली से चंपारण के लिए निकले थे। 25 को चंपारण पहुंचते ही इन्हें क्वारंटाइन में भेज दिया गया था। इनके सैंपल 26 अप्रैल को जांच के लिए लाए गए थे। बुधवार को पांचों पॉजिटिव मिले हैं।

बिहार के पश्चिम चम्पारण से मिले 5 नए कोरोना संक्रमित, कुल संख्या हुई 383

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें