Saturday, July 27, 2024
Homeराष्ट्रीयकोरोना लॉकडाउन पर अफवाहों से रहे सावधान, हवा से भी तेज फैले...

कोरोना लॉकडाउन पर अफवाहों से रहे सावधान, हवा से भी तेज फैले ये 5 झूठ

कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में अफवाहों का बाजार गर्म है। भारत में चल रहे कोरोना लॉकडाउन के बीच भी अफवाहों का बाजार चरम पर है। कोरोना वायरस और उसकी वजह से लागू लॉकडाउन को लेकर बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर तरह-तरह के झूठ तेजी से फैल रहे हैं। इनकी वजह से लोगों में घबराहट और चिंता पैदा होती है। हम आपको ऐसी अफवाहों के बारे में बता रहे हैं जो पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर चल रही हैं।

अफवाह 1.- लॉकडाउन का समय बढ़ेगा

सोशल मीडिया पर चल रहा है कि सरकार लॉकडाउन आगे बढ़ा सकती है। जनता को सामान जमा करना चाहिए। मगर यह पूरी तरह से अफवाह है। इस पर केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि अभी लॉकडाउन का समय बढ़ाने पर कोई विचार नहीं किया गया।

अफवाह 2.- आपातकाल के लिए सेना में भर्ती शुरू

सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट में दावा किया जा र हा है कि देश में आपाताकाल लगाया जा सकता है। देश में फैली आपाातकाल लगाने की अफवाह भी पूरी तरह से फर्जी है। फर्जी दावा किया जा रहा है कि इसके लिए सेना तुरंत भर्ती भी शुरू करने जा रही है। मगर सेना ने इस पर सफाई देकर इसे पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

अफवाह 3.- डॉक्टर की मौत

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि दिल्ली में एक डॉक्टर की कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज का इलाज करने के दौरान मौत हो गई। यह भी कतई झूठ है। जिस तस्वीर को प्रचारित किया जा रहा है वह दुबई के डॉक्टर की है, जो जीवित है।

अफवाह 4.-  इंटरनेट होगा बंद

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ यह संदेश साझा किया जा रहा है कि देश में लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए जल्द ही इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। हालांकि, यह भी पूरी तरह से अफवाह है और लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा की जाने की महज एक कोशिश है।

अफवाह 5.- हैंड सैनिटाइजर से हाथ जलता है

सोशल मीडिाय पर एक फोटो वायरल हो रही है। इसमें जले हाथ दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि हैंड सैनिटाइजर इस्तेमाल करने से गैस चूल्हा चलाते ही महिला के हाथों तक आग पहुंच गई। डॉक्टरों ने इसे कोरी अफवाह बताया है।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें