Monday, July 22, 2024
Homeबिहारसंक्रमण का खतरा ना पैदा कर दे अनलॉक-1 में छुट

संक्रमण का खतरा ना पैदा कर दे अनलॉक-1 में छुट

देश में 1 जून से अनलॉक-1 लागू हो गया है। ऐसे में केन्द्र ने नियमों में ढील दी है। हर राज्य सरकार को अपने राज्य में व्यवस्था के अनुसार नियमों लागू को कहा गया है। इसको देखते हुए बिहार में काफी हद तक नियमों में ढील दी गई है। जिससे कि आम जन जीवन को सामान्य किया जा सके। लेकिन सरकार फिर भी लोगों से खुद सतर्क रहने को कह रही है। जिससे कि संक्रमण की स्थिति को टाला जा सके।

ऐसे में अनलॉक-1 के समय में हर कोई को अपना ख्याल खुद रखने की आवश्यकता है। लोगों को बीना आवश्यकता के घर से निकले में परहेज करने की जरूरत है। लोगों काम होने पर ही घरों से निकलने कि सलाह दी जा रही है। उनसे अनावश्यक बाजारों में घूमने से बचने को कहा जा रहा है।

इसके अलावा लोगों को खुद की सुरक्षा का ख्याल रखने की आवश्यकता है। लोगों को भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाने से बचने की जरूरत है। जिससे कि संक्रमण के खतरे को कम किया जा सके। लोगों को बाहर अनावश्यक किसी सामान को छूने से भी बचना चाहिए। लोग ऐसा करके संक्रमण के खतरे को टाल सकते हैं।

संक्रमण से निपटने के लिए खुद सावधान रहने की जरूरत

लोगों को बाहर निकलते समय सरकार के निर्देशों का ख्याल रखने की जरूरत है। सरकार का स्पष्ट कहना है कि लोग बिना मास्क और दस्तानों के बाहर ना निकलें। जिससे कि संक्रमण के खतरे से खुद बच सकें। इसके अलावा भी अपने साथ कम से कम लोगों को बाहर ले जाने पर सरकार का जोर है। सब्जी के बाजारों जैसे जगहों पर लोगों से कम से कम एकत्र होने का भी आग्रह हो रहा है।

पिछले दिनों राज्य में कई जगह से भीड़ की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। बसों और ऑटो में भी भीड़ की तस्वीर आई हैं। ऐसे में यह सबके लिए खतरा हो सकता है। इस स्थिति को टालने के लिए अब लोगों को खुद जागरूक रहना होगा।

प्रवासी मजदूर को रिझाने में लगे हर राजनीतिक दल

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें