Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारपटनास्टेट हाइवे पर गिरी तार से मची अफरा-तफरी

स्टेट हाइवे पर गिरी तार से मची अफरा-तफरी

फतुहा। प्रखंड अंतर्गत थाना क्षेत्र स्थित महारानी चौक से पहले मंगलवार को शाम स्टेट हाइवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब विधुत प्रवाहित तार अचानक टुटकर सड़क पर जा गिरी। जिस समय यह विधुत तार सड़क पर टुटकर गिरी उस समय स्टेट हाइवे पर वाहनो का आवागमन जारी था। साथ ही लोगों का भी आवागमन जारी था। यह तो संयोग था कि इस घटना में कोई हताहत नही हुआ, अन्यथा एक बड़ी हादसा हो सकती थी। लेकिन तार के टुटने के बाद वंहा पर भगदड़ मच गई।

विधुत कर्मियों ने तत्काल विधुत आपूर्ति काट कर गिरे तार को हटा दिया

हालांकि सूचना मिलते ही विधुत कर्मियों ने तत्काल विधुत आपूर्ति काट कर गिरे तार को हटा दिया। इसके बाद शहर में विधुत आपूर्ति बहाल कर दी गई। विदित हो कि इन दिनो शहर के अंदर पुरानी तारों को हटाकर नया तार फ्रेंचाइजी कम्पनी के द्वारा लगाया जा रहा है। लेकिन तार लगाने की व्यवस्था इतनी लचर है कि दस दिन के अंदर शहर के कई इलाको में यह तार जलकर गली व सड़क पर गिरते रहे हैं।

स्टेशन रोड में भी अस्पताल के पीछे तार गिरने की सूचना मिली थी

कुछ ही दिन पहले दोपहर में निचली बाजार में प्रवाहित विधुत तार जलती स्थिति में गिर गयी थी। इसके बाद बांकीपुर गोरख मुहल्ले में हाल का ही लगाया गया तार शार्ट सर्किट से जलकर गिर गया था। स्टेशन रोड में भी अस्पताल के पीछे तार गिरने की सूचना मिली थी। इन सभी घटनाओं में संयोग ही था कि कोई भी हताहत नही हुआ और विधुत कर्मियों द्वारा सूचना मिलने पर ठीक कर दी गई।

इस सन्दर्भ मे जब कनीय अभियंता से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बार-बार तार गिरने की घटना के विषय में वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया गया है। आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर राजद ने जताई कड़ी…
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें