Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारमानसून ने दी बिहार में दस्तक, राज्य के कई हिस्सों में हुई...

मानसून ने दी बिहार में दस्तक, राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश

बिहार में मानसून ने दस्त दे दी है। ऐसे में यह बिहार के किसानों के लिए खुशी की खबर है। इसके अलावा सरकार भी राहत महसूस कर रही है। दक्षिण पश्चिम मानसून ने बिहार में दस्तक दे दी है। इसका बिहार के पूर्वी इलाकों में प्रसार कर चुका है। आने वाले दो दिनों में यह राज्य के विभिन्न हिस्सों में पहुँच जाएगा। शनिवार को बारिश के बाद मौसम विभाग ने इसकी अधिकारिक घोषणा कर दी।

मानसून का प्रसार कई सालों बाद समय से हुआ

मौसम विज्ञान केन्द्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पूर्वानुमान के मुताबिक मानसून ने सही समय पर बिहार में दस्तक दी है। शनिवार को भागलपुर, पूर्णिया सहित बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है। इसका आकलन कर मानसून के आगमन की घोषणा कर दी गई है। पिछले 24 घंटों में मानसून का प्रसार अहमदनगर, औरंगाबाद, रांची और भागलपुर तक हो चुका है। भागलपुर में शनिवार को 7 मिमी के आसपास बारिश हुई है। जबकि पिछले 24 घंटे में कुल 14 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्णिया में भी पिछले 24 घंटों में 9 मिमी के करीब बारिश हो चुकी है। इसके अलावा शनिवार को पटना और गया में बारिश हुई है। गया में पिछले 24 घंटों में 4 मिमी के आस पास बारिश हुई है।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#cccccc”][/inline_posts]

शनिवार को हुई बारिश को मौसम विभाग कुछ हिस्सों में हुई बारिश को प्री-मानसून बारिश कहा था। विभाग का कहना है कि बिहार में कई सालों बाद बारिश समय से शुरु हुई है। विभाग ने पूर्वानुमान के अनुसार मानसून की 102 प्रतिशत बारिश के आसार हुए हैं। पिछले 24 घंटों में कई अन्य इलाकों में बारिश हुई है। कटोरिया में 20 मिमी, बहादुरगंज, सबौर, गलगलिया और रोसड़ा में 10 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले 24 घंटे में मानसून के प्रसार होने की संभावना है।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें