Friday, July 26, 2024
Homeबिहारप्रवासी मजदूरों का बिहार आना जारी, आज 46 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से...

प्रवासी मजदूरों का बिहार आना जारी, आज 46 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से पहुंचेंगे प्रवासी

पिछले दो सप्ताह के दौरान कई श्रमिक स्पेशल ट्रेनें बिहार आई हैं। जिसमें अधिकांश इच्छुक प्रवासी बिहार आ चुके हैं। ट्रेनों से श्रमिकों का बिहार आना जारी है। लेकिन पहले से कम श्रमिक ट्रेन बिहार आ रही हैं। शुक्रवार को 46 श्रमिक ट्रेन बिहार आएंगी। जिससे कि लगभग 43 हजार प्रवासी मजदूरों का बिहार आना होगा।

ये श्रमिक देश के 7 राज्यों से आ रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा पंजाब से आने वाले हैं। पंजाब से 8 ट्रेनों से 13 हजार 200 प्रवासी मजदूरों आना होगा। जबकि महाराष्ट्र से 12 ट्रेनों से 19 हजार 800 प्रवासी पहुंचेंगे। इसके अलावा राजस्थान से दो ट्रेनों से 3300 प्रवासी आएंगे। गुजरात से एक ट्रेन से 1650 प्रवासी आएंगे। जम्मू कश्मीर से एक ट्रेन से 1650 प्रवासी आएंगे। एक राजधानी ट्रेन से दो हजार प्रवासी आएंगे। जबकि बिहार में प्रवासियों को घर पहुंचाने का प्रबंध किया गया है। बिहार में 18 ट्रेन प्रवासियों को घर ले जाएंगी। जिसमें कि 18 हजार प्रवासियों को गृह जिलों में पहुंचाया जाएगा।

प्रवासी मजदूरों को किया जा रहा क्वारंटाइन

पिछले दो सप्ताह से बिहार में श्रमिकों का आना जारी है। इस दौरान अभी तक लगभग 20 लाख के करीब प्रवासी बिहार पहुंचे हैं। सरकार बिहार आने वाले हर प्रवासियों का ध्यान रख रही है। प्रवासियों के बिहार वापसी के लिए भी सरकार का प्रयास जारी है। श्रमिकों के बिहार आने के बाद से संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। 3 मई के बाद राज्य में 2168 कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं।

बिहार लौट रहे प्रवासियों के लिए क्वारंटाइन सेंटर हर ब्लॉक में बना है। जिसमें प्रवासियों को रखा जा रहा है। पिछले दिनों आए प्रवासियों को भी इन केन्द्रों पर रखा गया। इस दौरान 5 लाख 79 हजार के करीब प्रवासी क्वारंटाइन होकर घर जा चुके हैं। जबकि अभी 6 लाख 58 हजार से ज्यादा लोग क्वारंटाइन सेंटरों में हैं। इन लोगों के हर व्यवस्था का ख्याल सरकार द्वारा किया जा रहा है।

कोरोना के 163 नये केस से सूबेवासियों में खौफ, मरीजों की कुल संख्या 2737

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें