Saturday, July 27, 2024
Homeपॉलिटिक्सपूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा का निधन, बिहार में तीन दिन का राजकीय...

पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा का निधन, बिहार में तीन दिन का राजकीय शोक

काफी लंबे समय से बीमार चल रहे बिहार के तीन बार मुख्यमंत्री रहे जगन्नाथ मिश्रा के 82 वर्ष के उम्र में आज दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है।

अपनी राजनीतिक पकड़ की वजह से वह तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। उन्होंने पहली बार यह जिम्मेदारी वर्ष 1975 में संभाली थी। वह दूसरी बार वर्ष 1980 में राज्य के मुख्यमंत्री बने। आखिरी बार वह 1989 से 1990 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। वह 90 के दशक के मध्य में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे।

बिहार यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के थे प्रोफेसर

बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा ने राजनीति से पहले अपने करियर की शुरुआत लेक्चरर के तौर पर की थी। उन्होंने बिहार यूनिवर्सिटी में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के तौर पर अपनी सेवाएं दी थीं।

इस दौरान उन्होंने 40 के करीब रिसर्च पेपर लिखे। जगन्नाथ मिश्रा का शुरू से ही राजनीति से लगाव रहा था। वह 90 के दशक के बीच केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे। बिहार में डॉ मिश्र का नाम बड़े नेताओं के साथ लिया जाता था। उन्हें मिथिलांचल के सबसे कद्दावार नेता माना जाता था।

नए रूप में चमकेगा पटना स्थित शक्तिपीठ

डॉक्टर जगन्नाथ मिश्र विश्वविद्याल में पढाई के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए थे और बाद में 1975 में पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। बिहार में डॉक्टर मिश्र का नाम बड़े नेताओं के तौर पर जाना जाता है । कांग्रेस छोड़ने के बाद, वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और फिर बाद में जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल हुए।

30 सितंबर 2013 को रांची में एक विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो ने चारा घोटाला मामले में 44 अन्य लोगों के साथ उन्हें भी दोषी ठहराया। उन्हें चार साल की कारावास और 200,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर बरी कर दिया गया था।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें