Saturday, July 27, 2024
Homeपॉलिटिक्सदिल्ली विधानसभा चुनाव: इस विधानसभा सीट पर RJD और JDU होगी आमने...

दिल्ली विधानसभा चुनाव: इस विधानसभा सीट पर RJD और JDU होगी आमने सामने

दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक विधानसभा सीट पर बिहार की दो प्रमुख पार्टियां आमने सामने होंगी। बिहारी लोगो से भरी इस विस क्षेत्र में जदयू व राजद के बीच सीधी टक्कर होगी। बिहार की सियासत में सीढ़ी टक्कर लेने वाली JDU और RJD अब दिल्ली में भी होंगे आमने सामने।

आम आदमी पार्टी की मौजूदा जीती हुई सीट को छीनने के लिए बिहार की प्रमुख पार्टियां एक दूसरे की धूर विरोधी जदयू व राजद यहां कोई कसर नहीं छोड़ेगी। राजधानी पटना से हज़ारों किमी दूर बुरारी में चुनाव का मुद्दा भी बिहार ही होगा। जदयू जहां नीतीश सरकार के कामकाज को अपना चुनावी मुद्दा बनायेगा। वहीं, राजद माय समीकरण को साधने की कोशिश करेगा। दिलचस्प यह कि आप ने यहां मौजूदा विधायक संजीव झा को दोबारा चुनाव मैदान में उतारा है। संजीव झा भी बिहार के ही रहने वाले हैं।

पहली बार भाजपा व जदयू के बीच समझौता

वहीँ अगर केंद्र की पार्टी भाजपा की बात करें तो भाजपा ने पिछली बार यहां से गोपाल झा को उम्मीदवार बनाया था। दिल्ली में अगले महीने अर्थात आठ फरवरी को मतदान होना है और 11 को मतों की गिनती की जाएगी। ज्ञात हो की दिल्ली चुनाव को लेकर भाजपा व जदयू के बीच पहली बार समझौता हुआ है।

भाजपा ने बुरारी विधानसभा की यह सीट जदयू को दी है। जदयू ने बिहार के ही रहने वाले शैलेंद्र को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट पर राजद के साथ तालमेल किया है। बुरारी की इस सीट पर दोनों ही दलों के प्रभारी भी बिहारी नेता हैं। चुनाव में जदयू के प्रभारी जल संसाधन मंत्री संजय झा व राजद के प्रभारी सांसद मनोज झा की प्रतिष्ठा दांव पर है। राजद ने यहां प्रमोद त्यागी काे उम्मीदवार बनाया है। राजद के दिल्ली प्रदेश प्रभारी सांसद मनोज कुमार झा ने बताया कि 26 जनवरी के बाद पार्टी नेता तेजस्वी यादव की यहां चुनावी सभा हो सकती है।

राजद को मिली है कुल 4 सीटें

बिहर की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल काे बुरारी के अलावा किरारी, उत्तम नगर व पालम की विधानसभा सीटें मिली है। राजद पार्टी ने किरारी में डाॅ रियाजुद्दीन खान, उत्तम नगर में शक्ति सिंह व पालम में निर्मल सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा, जदयू और लोजपा का गठबंधन

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें