Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारपटनापालीगंज में बिहार बंद को सफल बनाने को रालोसपा कार्यकर्ता उतरे सड़क...

पालीगंज में बिहार बंद को सफल बनाने को रालोसपा कार्यकर्ता उतरे सड़क पर

राजद व माले कार्यकर्ताओं ने दिया साथ
पालीगंज। केंद्र द्वारा प्रायोजित किसान बिल के विरोध में शुक्रवार को राजधानी पटना सहित इसके आसपास से नेताओं के तरफ से विरोध के स्वर सुनायी पड़े। इसी आलोक में पालीगंज अनुमंडल सह प्रखंड के थाना क्षेत्र में किसान संगठनों द्वारा बिहार बंद को सफल बनाने को लेकर स्थानीय बाजार की सड़कों पर रालोसपा कार्यकर्ता उतरकर प्रदर्शन किया। मौके पर राजद व माले कार्यकर्ता भी बंदी के दौरान सड़क पर देते दिखायी दिये।

सैकड़ो कार्यकर्ता पालीगंज की सड़कों पर उतर आए

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान संगठनो द्वारा भारत बंद समर्थन में शुक्रवार को रालोसपा के युवा नेता ज्वाला स्वरूप के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता पालीगंज की सड़कों पर उतर आए। इस दौरान पालीगंज बाजार को कार्यकर्ताओ ने घूम-घूम कर बंद कराया। मौके पर उन रालोसपा कार्यकर्ताओ के “किसान विरोधी बिल वापस लो” के नारे से पालीगंज बाजार गूंज उठा। मौके पर रालोसपा नेता ज्वाला स्वरूप ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए बनाई गई नीति किसानों के हक में नही है।

देश की रीढ़ कही जानेवाले किसानों को नही है तो आम जनता की क्या होगी?

सरकार जब देश की रीढ़ कही जानेवाले किसानों को नही है तो आम जनता की क्या होगी? मौके पर रालोसपा के युवा प्रखंड अध्यक्ष सीटू वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, जिला प्रवक्ता राजीव रंजन, जिला युवा के प्रधान महासचिव कुंदन कुशवाहा, रालोसपा नेता अशोक कुशवाहा, अनीस कुशवाहा, अजगर कुमार, अशोक सिंघानिया, करन वर्मा, भास्कर कुमार, राहुल वर्मा, अभिषेक कुशवाहा, बिकास कुमार, मोहित यादव, सुनील कुमार, रोहित,राहुल, आभिषेक, जितेंद्र, चितरंज वर्मा, मधु वर्मा, लाल बाबू, रबिन्द्र कुमार, राहुल गुप्ता व रोहित गुप्ता के अलावे सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं राजद नेता सुनील यादव के समर्थक भी तेजस्वी यादव के आह्वान पर राजद के बैनर तले सुनील यादव के नेतृत्व में पालीगंज की सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। मौके पर राजद कार्यकर्ता आनन्द राज आनन्द, उदय यादव, फुदन यादव, विकास यादव व दीपक यादव के अलावे अन्य लोग मौजूद थे।

डॉ शर्मा के नेतृत्व में उतरे सड़क पर  

इसी चरण में अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले पालीगंज के प्रसिद्ध चिकित्सक सह किसान महासभा के नेता डॉ श्यामनन्दन शर्मा के नेतृत्व में सड़क पर उतरे माले कार्यकर्ता भी कृषि बिल को वापस लेने की मांग किया। मौके पर डॉ श्यामनन्दन शर्मा ने बताया कि किसान अब जागरूक हो चुके हैं। अपने साथ हुए अन्याय का जबाब सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में अवश्य देंगे।

Bihar Election District Wise: बिहार के सभी जिलों में इन तारीख…
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें