Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारपटनाशिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर रालोसपा ने निकाला मशाल...

शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर रालोसपा ने निकाला मशाल जुलूस

दुलहिन बाजार । अनुमंडल सह प्रखंड के थाना क्षेत्र में स्थित स्थानीय बाजार में गुरुवार की शाम रालोसपा कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम दुलहिन बाजार में रालोसपा कार्यकर्ताओं अपनी हाथों में मशाल जुलूस निकाला। इस जुलूस के दौरान सभी रालोसपा कार्यकर्ताओं अपनी हाथों में मशाल लेकर पूरे बाजार का दौरा किया।

कार्यकर्ताओं विधानसभा चुनाव के दौरान शिक्षा प्रणाली में सुधार करने की मांग

इस दौरान कार्यकर्ताओं आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान शिक्षा प्रणाली में सुधार करने की मांग को लेकर मतदाताओं को जागरूक करते हुए” बटन दबाने का एक आधार, शिक्षा और रोजगार” का नारा लगा रहा था वही जुलूस का नेतृत्व पालीगंज रालोसपा के प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने किया।

मौके पर रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विद्यासागर, युवा प्रदेश सचिव ज्वाला स्वरूप, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार कुशवाहा, प्रतीक कुमार, अशोक कुमार, राजीव रंजन, युवा प्रखण्ड अध्यक्ष सीटू बर्मा के अलावे अन्य रालोसपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

भ्रष्टाचार में डूबी पार्टी छोड़ने के लिए रघुवंश बाबू को सलाम : जदयू
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें