Home बिहार पटना राष्ट्रीय जनता दल के इस नेता ने मानव श्रृंखला को बताया पूरी...

राष्ट्रीय जनता दल के इस नेता ने मानव श्रृंखला को बताया पूरी तरह फ्लाॅप

0

बिहार के प्रमुख विपक्षी दल राजद ने आज के मानव श्रृंखला को पूरी तरह से फ्लॉप बताया है। एक प्रेस कांफ्रेंस कर पार्टी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने इस श्रृंखला को सिर्फ एक व्यक्ति विशेष का चेहरा चमकाना बताया है।

राष्ट्रीय जनता दल के इस नेता ने मानव श्रृंखला को बताया पूरी तरह फ्लाॅप

पार्टी प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि आज के मानव श्रृंखला को बिहार की जनता ने मुक्कमल रूप से नकार दिया है। कहीं भी आमलोगों की भागीदारी नहीं देखी गई। केवल सरकारी एवं अर्धसरकारी महकमे से जुड़े पदाधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशासनिक दबाव में मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया। इसी प्रकार सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों के छात्रों और शिक्षकों को भी श्रृंखला में शामिल होना बाध्यकारी बनाया गया।

ठंड के बावजूद छोटे-छोटे बच्चों लगाया लाइन में

राजद नेता ने इस मानव श्रृंखला के बारे में सरकारी दावे को भी पूर्णतः फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर 16000 किमी से ज्यादा लम्बी मानव श्रृंखला में 4 करोड़ से ज्यादा लोगों की भागीदारी के दावे किये गये हैं जो पूर तौर पर फर्जी है। यदि सरकारी दावे के अनुसार हीं 16000 किमी में लाईन लगाया जाये और सभी लोग बिल्कुल सटे हुए रहें तब भी अधिक से अधिक 3,20,00000 से ज्यादा लोग पंक्तिबद्ध नहीं हो सकते। एक व्यक्ति को खड़ा होने के लिए अधिक से अधिक (1-5) फीट जगह भी दिया जाये तो एक किलोमीटर में बमुश्किल 2000 लोग हीं खड़ा हो पायेंगे।

जनता के पैसों की बर्बादी

राजद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 रामचन्द्र पूर्वे ने मानव श्रृंखला को पूरे तौर पर फ्लाॅप करार देते हुए इसे व्यक्ति विशेष का चेहरा चमकाने के लिए जनता के पैसों की बर्बादी बताया है। राजद प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डाॅ0 तनवीर हसन एवं पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों मदन शर्मा, निराला यादव, डाॅ0 प्रेम कुमार गुप्ता, निर्भय अम्बेदकर, संजय यादव, प्रमोद राम, बबलू मालाकार एवं रतन यादव ने मानव श्रृंखला को नौटंकी करार देते हुए कहा कि बिहार जनता ने इससे अपने को अलग रखकर राज्य सरकार को भविष्य के लिए चेतावनी भी देने का काम किया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और राजद गठबंधन में बनी बात, यह हैं फार्मूला

NO COMMENTS

Exit mobile version