Thursday, October 17, 2024
Homeबिहारपटनाबाढ़ के चौंदी में राजद ने मधु सिंह की उपस्थिति में किया...

बाढ़ के चौंदी में राजद ने मधु सिंह की उपस्थिति में किया अपना पार्टी का विस्तार

बाढ़। राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत चौंदी में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल के कार्यालय में राजद नेत्री मधु सिंह की उपस्थिति में छात्र राजद बाढ़ जिला संगठन का विस्तार किया गया। जहां जिला अध्यक्ष सत्यम सिंह विभिन्न पदाधिकारियों को मनोनीत किया, जिनकी सूची में बिट्टू सिंह चौहान-जिला प्रधान महासचिव, वरुण कुमार-जिला उपाध्यक्ष, विक्रम कुमार सिंह-जिला उपाध्यक्ष, सूरज कुमार-जिला उपाध्यक्ष, राहुल कुमार राय-जिला महासचिव, गुडू कुमार गुप्ता-जिला महासचिव, मोहम्मद जाबेद-जिला सचिव, बिक्की यादव-प्रखंड अध्यक्ष,घोसवरी, रमेश कुमार-प्रखंड अध्यक्ष, बेलछी, कुंदन कुमार- प्रखंड अध्यक्ष पंडारक, मनीष कुमार -प्रखंड सचिव, पंडारक को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर चीकू सिंह, पंडारक प्रखंड अध्यक्ष मनटुन सिंह, बादशाह खान और दर्जनों राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें