Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारपटनाबिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ा, नीतीश और तेजस्वी में...

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ा, नीतीश और तेजस्वी में ट्वीट वार

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर बिहार में राजनीतिक पारा चढ़ रहा है। इसको लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पक्ष विपक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है। राजद ने तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर लॉकडाउन के दौरान मदद न करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी तेजस्वी के आरोपों का जवाब दिया है।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर के इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हमको कहता है बाहर नहीं निकले हैं। लॉकडाउन लागू है, पूरे देश में कहा जा रहा है कि नहीं निकला। प्रतिदिन एक-एक चीज की समीक्षा, सारा काम कर रहे हैं। खुद कहां रहता है भाग करके इसका कोई ठिकाना नहीं है। पार्टी के लोग को भी नहीं पता है।

बिहार विधानसभा चुनाव के पास आते मुखर हुआ विपक्ष

पूर्व में नीतीश कुमार पर तेजस्वी ने आरोप लगाया था। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकारी मशीनरी और संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा था नीतीश कुमार प्रतिदिन घंटों अपने नेताओं के साथ वीडियो कॉफ्रेंस करते हैं। लेकिन आम आदमी का उन्हें ध्यान नहीं है। आम जनता को उन्होंने इस संकट में पूछा तक नहीं है।

एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर हमला किया। आदरणीय मुख्यमंत्री जी, इस संकटकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था, गरीबों-श्रमिकों की वस्तुस्थिति जानने और राज्यवासियों की हौसला अफजाई करने विगत 84 दिन से आप घर से बाहर नहीं निकले हैं। आप ऐसा करने वाले देश के अकेले सीएम हैं। अगर कोई डर है तो आगे-आगे मैं आपके साथ चलूंगा। लेकिन अब तो निकलिए।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#d1d1d1″][/inline_posts]

बता दें कि नीतीश कुमार कोरोना संक्रमण के दौरान बाहर नहीं निकले। इस दौरान वह अपने आवास में ही रहे। इस दौरान राज्य की व्यवस्था से संबंधित सारे काम वहीं से किए। इसको लेकर तेजस्वी मुखर हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया है। जिसका कि जवाब मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके दिया।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें