Home बिहार पटना अनलॉक-1 के दौरान विशेष छूट, बिहार में खुल गए धार्मिक स्थल और...

अनलॉक-1 के दौरान विशेष छूट, बिहार में खुल गए धार्मिक स्थल और मॉल

0

अनलॉक-1 में केन्द्र सरकार द्वारा छूट दी गई थी। अब फिर से आज से नियमों में कुछ ढील दी जा रही है। सोमवार से पटना समेत पूरे बिहार में ढील दी जाएगी। पहले से ही बिहार में कई आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। अब सोमवार से धर्म स्थल भी खोल दी जाएंगे। इसके अलावा होटल रेस्तरां और मॉल भी खुल गए हैं। केन्द्र सरकार के दिशा निर्देशों पर ही ऐसा हो रहा है। निर्देशों के अनुसार बिहार सरकार ने नियमों में छूट दी है। इस दौरान अन्य दिशा निर्देशों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसमें खास कर स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों का ध्यान रखना होगा।

इस दौरान पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर खोल दिया गया है। करीब 78 दिनों की बंदी के बाद मंदिर को खोला जा रहा है। मंदिर रोज सुबह 6 बजे खुलेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच नियमों का खास ख्याल रखना होगा। इस दौरान मंदिर में दर्शन का समय निश्चित किया गया है। मंदिर में सुबह 7 बजे से 1 बजे तक और शाम 6 बजे से 9 बजे तक बुकिंग से प्रवेश होगा। श्रद्धालु अपनी ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। जबकि दोपहर 1 बजे से 6 बजे तक प्रवेश होगा। अंग्रेजी के अल्फाबेट के अनुसार प्रवेश होगा। मंदिर के प्रसिद्ध लड्डू के लिए एक काउंटर खुलेगा।

अनलॉक-1 बिहार में सामान्य होते हालात

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#c9c9c9″][/inline_posts]

पटना में पूर्ण बंदी के बाद पहली बार मॉल खुलेंगे। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए विशेष गाइडलाइन जारी की गई है। मॉल में बिना मास्क और आरोग्य सेतु के प्रवेश नहीं होगा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। मॉल में थ्री लेयर कोरोना संक्रमण सुरक्षा की गई है। इसके लिए मॉल के कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अनलॉक-1 के दौरान रेस्टोरेंट भी खोल दिए गए हैं। उसमें भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है। इसके अलावा सैनिटाइजेशन का भी प्रबंधन किया गया है।

NO COMMENTS

Exit mobile version