Saturday, July 27, 2024
HomeBihar Corona Newsकोरोना संक्रमण का बिहार में तांडव, सोमवार को पहले अपडेट में 105...

कोरोना संक्रमण का बिहार में तांडव, सोमवार को पहले अपडेट में 105 नए मामले

बिहार में कोरोना संक्रमण का तांडव लगातार बढ़ रहा है। बिहार में पिछले 24 घंटों में दो सौ से अधिक संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में रविवार को 239 मरीज मिले। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 5 हजार के पार हो गई। इसके अलावा सोमवार को भी राज्य में पहले अपडेट तक 105 नए मामलों की पुष्टि हो गई थी।

स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण के संबंध में जानकारी दी है। विभाग के अनुसार 239 नए संक्रमित मरीज रविवार को मिले हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 5070 हो गई है। विभाग के अनुसार सारण में 1, पटना में, 4 गया में 3, शेखपुरा में 1, कटिहार में 2, बाँका में 1, सुपौल में 20 और सीवान में 8 नए मरीज पाए गए हैं। जबकि सीतामढ़ी में 10, गोपालगंज में 2, नवादा में 7, खगड़िया, जहानाबाद, नालन्दा एवं अरवल में 1-1 नए मरीज मिलें। इसके अलावा पश्चिमी चंपारण में 19, भागलपुर में 5, पूर्वी चंपारण में 3 और भोजपुर में 8 नए  संक्रमित पाए गए हैं। अभी भी बिहार में प्रवासियों का आना जारी है। इससे संक्रमितों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#d1d1d1″][/inline_posts]

कोरोना संक्रमण की रोज 5 हजार जांच करने का प्रयास

राज्य में अब 2546 सक्रिय मरीज हो गए हैं। जबकि 99 हजार 108 सैंपलों की जांच हो चुकी है। बिहार में संक्रमण से 30 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। रविवार को राज्य में कुल 3645 सैंपलों की जांच हुई। विभाग का जोर है कि 5 हजार सैंपलों की जांच रोज हो सके। उसको बढ़ा कर दस हजार रोज किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग घर-घर जा कर सर्वेक्षण कर रहा है। जिसमें अबतक 5 लाख 35 हजार 756 लोगों का सर्वे हुआ है। जिसमें से अभी तक 253 शिकायतें पाई गई हैं। इन सभी लोगों को डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। बिहार में कोरोना संक्रमण के बाद 2405 मरीज ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में भी 107 मरीज ठीक हुए हैं। जिनको वापस घर लौटा दिया गया है।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें