Thursday, July 25, 2024
Homeबिहारपटनाबिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक टिप्स

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक टिप्स

बाढ़। शनिवार को बाढ़ अनुमंडल कार्यालय परिसर में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेससवार्ता की गयी। आयोजित प्रेसवार्ता में बाढ़ एसडीएम सुमित कुमार ने पत्रकारों से कहा कि पहले चरण में बाढ़ एवं मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होना है। मुख्य चुनाव आयुक्त के दिशा निर्देश के अनुसार मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में दो विधानसभा पड़ता है। एक मोकामा और दूसरा बाढ़ विधानसभा।

महापर्व में कोरोना को देखते हुए सभी को मास्क लगाना अनिवार्य

बाढ़ अनुमंडल में तीन विधानसभा है। तीसरा बख्तियारपुर विधानसभा है जो पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में आता है। आप लोगों पर ज्यादा जिम्मेदारी होती है। आप सभी पत्रकारों का दायित्व बनता है कि इस चुनाव के महापर्व में कोरोना वायरस को देखते हुए सभी को मास्क लगाना अनिवार्य है।

इसी को लेकर जागरूक करना कर्तव्य है। मोकामा विधानसभा क्षेत्र में पेट्रोलिंग पार्टी चुनाव में होनेवाले सभी सामग्री बाढ़ एनएस कॉलेज में रखा जाएगा। दूसरी ओर बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में पेट्रोलिंग, चुनाव में होनेवाले सभी सामग्री टीचर ट्रेनिंग स्कूल में रखा जाएगा।

दोनों विधानसभा का मतगणना एएन कॉलेज पटना में होगा

दोनों विधानसभा का मतगणना एएन कॉलेज पटना में होगा। आज से धारा 144 अनुमंडल के सभी जगह लागू हो गया है। बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी सुमित कुमार के आदेशानुसार पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान किया जाएगा जिसमें मोटरसाइकिल, फोर व्हीलर, मार्क्स एवं अन्य गाड़ियां की चेकिंग होगी। अभियान पूरे चुनाव में किया जाएगा किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा चुनाव शांतिपूर्वक कराना मेरा कर्तव्य है।

बिहार चुनाव: पहले चरण में कोरोना और नक्सली से निपटने की…
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें