Friday, March 29, 2024
Homeबिहारपटनाविधानसभा चुनाव से पहले भूपेन्द्र यादव का बिहार दौरा, एनडीए में अहम...

विधानसभा चुनाव से पहले भूपेन्द्र यादव का बिहार दौरा, एनडीए में अहम बातों पर चर्चा

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। एनडीए गठबंधन में सीटों का मामला लगातार गर्म होती जा रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार बीजेपी के चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने मुलाकात की है। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मौजूद रहे। ये बैठक लगभग एक घंटे तक चली। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है।

भूपेन्द्र यादव पिछले कई दिनों से चर्चा कर रहे हैं

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#bfbfbf”][/inline_posts]

बताया जाता है कि पिछले दिनों बिहार चुनाव प्रभारी सांसद भूपेन्द्र यादव ने चिराग पासवान से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में कई मुद्दों पर चर्चाएं हुई थीं। कहा जा रहा है कि भूपेन्द्र यादव ने बिहार विधान परिषद के 12 सदस्यों के राज्यपाल द्वारा मनोनीत करने पर भी चर्चा की है। ये सभी 12 सीटें अभी खाली हैं जिसपर राज्यपाल द्वारा सदस्यों को मनोनीत करना है। ऐसे में मनोनीत किए जाने वाले सदस्यों के नामों पर भी चर्चा हुई है। अब शायद जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है।

इस बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव भी मुद्दा रहा। चुनाव को लेकर कई अहम मुद्दे भी चर्चा का विषय रहा। जिसमें कि सीटों के बटवारे का मुद्दा काफी अहम माना जा रहा है। गठबंधन दलों में लगातार सीटों के बंटवारे का मुद्दा काफी गर्म है। लोजपा लगातार अधिक सीटों की मांग कर रही है। पार्टी का कहना है कि हमें पिछले बार से अधिक सीटें मिलनी चाहिए।

ऐसे में भूपेन्द्र यादव का बिहार आना विधानसभा चुनाव की तैयारियों को पुख्ता करने का स्पष्ट संकेत है। इस दौरान यादव ने केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं पर भी बात की है। उन्होंने बिहार में सरकार की योजनाओं की जानकारी ली। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए भूपेन्द्र यादव का बिहार आने के पीछे कई अहम मुद्दें रहे हैं। खैर समय आने पर ये सभी बातें सामने आएंगी। जिसमें जल्द ही सीटों का मुद्दा भी सुलझ जानी की उम्मीद है।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

Most Popular