Saturday, July 27, 2024
HomeBihar Corona Newsदीपक ने पटना एम्स में प्लाज्मा दान किया, बिहार-झारखंड के पहले डोनर

दीपक ने पटना एम्स में प्लाज्मा दान किया, बिहार-झारखंड के पहले डोनर

पटना के खाजपुरा निवासी दीपक कुमार ने प्लाज्मा दान दिया है। उन्होंने पटना एम्स में शुक्रवार को प्लाज्मा दान किया। इस तरह प्लाज्मा देने वाले बिहार झारखंड के पहले डोनर हैं। पटना एम्स की ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. नेहा इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया की खाजपुरा निवासी दीपक ने प्लाज्मा दिया है। दीपक को कोविड से ठीक हुए 28 दिन हो गए हैं। एनएमसीएच में उनकी जांच हुई थी। जांच में दीपक कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उनके भाई भी पॉजिटिव पाए गए थे। एम्स में दीपक का प्लाज्मा ले लिया गया है। इससे एक गंभीर मरीज का इलाज करने की तैयारी है।

डॉं. नेहा ने की दीपक काफी दिन पहले ठीक हो गए थे। उसके बाद हमने उनसे बात की। वह प्लाज्मा देने के लिए तैयार हो गए। शुक्रवार को पटना एम्स में दीपक का प्लाज्मा लिया गया। दीपक ने प्लाज्मा देने के बाद अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक रहा तो आगे भी प्लाज्मा दूंगा। डॉक्टर ने बताया कि दीपक बिहार झारखंड के पहले डोनर हैं। आईसीएमआर के गाइडलाइन पर यह कार्य किया गया है।

आईसीएमआर की गाइडलाइन प्लाज्मा दान हुआ

पटना एम्स के एनेस्थेसिया के डॉ. नीरज कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने पटना एम्स को प्लाज्मा थेरेपी के लिए पहला डोनर मिला है। पटना एम्स में एक 58 वर्ष का कोविड संक्रमित मरीज है। जिसको वेंटिलेटर पर रखा गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें शनिवार को प्लाज्मा थेरेपी दी जाएगी। एम्स के निदेशक डॉ. प्रभात कुमार ने दीपक को प्रमाण पत्र दिया। इसमें एम्स के निदेशक सहित कई अन्य डॉक्टर भी शामिल रहे। पटना एम्स ने लोगों से अपील की है। जो भी एम्स में प्लाज्मा देना चाहते है, वे दे सकते हैं।

आईसीएमआर की गाइडलाइन के अनुसार सुविधा दी जाएगी। डोनर को आने-जाने का खर्च दिया जाएगा। रहने के लिए कमरा दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें प्रोत्साहन के लिए प्रमाण पत्र दिया जाएगा। डोनर को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगा।

बिहार में 146 नए कोरोना संक्रमत पाए गए, 4598 हुई मरीजों की संख्या

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें