Home Bihar Corona News कोरोना मरीजों का बिहार में बढ़ना जारी, 193 नए मरीज पाए गए

कोरोना मरीजों का बिहार में बढ़ना जारी, 193 नए मरीज पाए गए

0

बिहार में कोरोना मरीजों का बढ़ना जारी है। इस दौरान रोज करीब दो सौ से ज्यादा कोरोना मरीज राज्य में मिल रहे हैं। शनिवार को राज्य में 193 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। ये नए मरीज राज्य के कुल 31 जिलों से पाए गए। अब बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 6289 हो गई है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने ट्वीट कर के जानकारी दी है। विभाग के दूसरे अपडेट में कैमूर, रोहतास, अररिया, किशनगंज, दरभंगा, पटना, मुजफ्फरपुर, सुपौल, कटिहार, मधुबनी और बेगूसराय से नए मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा मुंगेर, सीवान, पश्चिमी, चंपारण, गोपालगंज, सारम, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, शिवहर, बांका, नालंदा और खगड़िया से भी नए मरीज मिले हैं।

कोरोना मरीजों की जांच राज्य के 32 जिलों में उपलब्ध

विभाग के अनुसार राज्य में अब तेजी से संक्रमित मरीज ठीक हो रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 370 संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए हैं। उन्हें छोड़ दिया गया है। अब डॉक्टरों ने उन्हें होम क्वारंटाइन रहने के लिए कहा है। राज्य में अब कुल 3686 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गए हैं। विभाग के अनुसार 1 लाख 20 हजार 86 सैंपलों की जांच की जा रही है। शुक्रवार को राज्य में 3415 सैंपलों की जांचकी गई है। राज्य के 32 जिलों में कोरोना की जांच शुरु हो गई है। सरकार का कहना है कि अगले दो दिनों में शेष जिलों में भी जांच शुरु हो जाएगी।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#c7c7c7″][/inline_posts]

स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकोश कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक 4349 प्रवासी संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी प्रवासी मजदूरों का इलाज चल रहा है। अब केवल दो-चार ट्रेनें ही प्रवासी मजदूरों वाली आनी हैं। ऐसे में सरकार ने पूरा राज्य में क्वारंटाइन सेंटरों को बंद करने का निर्णय लिया है। राज्य में पिछले 3 मई से ही प्रवासी मजदूरों का आना जारी है। इस दौरान कुल 15 लाख प्रवासियों को क्वारंटाइन सेंटरों में रखा गया।

NO COMMENTS

Exit mobile version