Saturday, July 27, 2024
HomeBihar Corona Newsबढ़ते जा रहे हैं बिहार में कोरोना संक्रमित, एक कांग्रेसी विधायक भी...

बढ़ते जा रहे हैं बिहार में कोरोना संक्रमित, एक कांग्रेसी विधायक भी संक्रमित

बिहार में कोरोना संक्रमित के 370 मरीज मंगलवार को पाए गए। ये नए मरीज राज्य के 34 जिलों में पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में जानकारी दी है। विभाग के अनुसार अरवल, बेगूसराय, भागलपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, किशनगंज और मधेपुरा में पाए गए हैं। इसके अलावा मधुबानी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सुपौल, पश्चिमी चंपारण, औरंगाबाद, बांका, भोजपुर, गोपालगंज, खगड़िया, नालंदा, नवाद, सारण और वैशाली में पाए गए हैं। सबसे ज्यादा पटना में 39 और बेगूसराय में 36 कोरोना मरीज पाए गए हैं।

कांग्रेस के एक विधायक भी कोरोना संक्रमित

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#c2c2c2″][/inline_posts]

इसके अलावा बिहार कांग्रेस के एक विधायक भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद वे होम क्वारंटाइन हैं। इसके अलावा राज्य में मंगलवार को कोरोना से 5 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 68 हो गई है। स्वस्थ विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 170 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। डॉक्टरों ने इन स्वस्थ मरीजों को घर पर क्वारंटाइन रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही राज्य में 7544 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि अभी भी राज्य में कोरोना के 2132 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राज्य में पिछले 24 घंटों में 8231 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इस तरह अभी तक राज्य में कुल 2 लाख 20 हजार 890 सैंपलों की जांच हो चुकी है।

बता दें कि बिहार में नीतीश सरकार के एक मंत्री और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। कैबिनेट मंत्री विनोद सिंह और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। दोनों में कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए। विनोद सिंह कटिहार के प्राणपुर से विधायक हैं। वे नीतीश सरकार में पिछड़ा अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री हैं। इससे पहले भी राजद के वरिष्ट नेता रघुवंश प्रसाद सिंह और पुतुल कुमारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। ये दोनों नेता स्वस्थ हो चुके हैं, इनको घर भेज दिया गया है।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें