Home बिहार पटना चिराग के बयान से एनडीन में राजनीति तेज, सीटों को लेकर फंस...

चिराग के बयान से एनडीन में राजनीति तेज, सीटों को लेकर फंस सकता है पेच

0

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हर पार्टी अपने तैयारियों को तेज करने में लगी है। इसी बीच लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी अपने नेताओं को तैयार रहने को कहा है। इस क्रम में चिराग पासवान ने पार्टी स्तर की एक बैठक की है। चिराग ने पार्टी के प्रदेश कमेटी, जिलाध्यक्ष और जिलों के प्रभारी के साथ बैठक की है। इस दौरान उन्होंने चुनाव के तैयारियों पर चर्चा की। चिराग पासवान बिहार में लोजपा को नए रुप में देखना चाहते हैं।

चिराग से मज सकता है बवाल

 

बैठक के दौरान चिराग पासवान ने सभी नेताओं को खास संदेश दिया। उन्होंने सभी को हर राजनीतिक परिस्थिति के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। जिसके कि कई मतलब अब राजनीतिक रुप से निकाले जा रहे हैं। ऐसे में एनडीन के सीटों को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। सीटों को बंटवारे में पेंच फंसता हुआ दिख रहा है। ऐसे में चिराग पासवान के बयान को इसी संदर्भ में देखा जा सकता है। लोजपा ने इस बार पहले से ज्यादा सीटों की मांग रखी है। जबकि राजनीतिक हलकों में खबर है कि उसे 30 से 35 सीटें मिलने के आसार हैं। जबकि लोजपा 40 से ज्यादा सीटों की मांग रख रही है।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#c9c9c9″][/inline_posts]

पिछली बार पार्टी को 42 सीटें मिली थी। चिराग ने चुनाव प्रचार के तरीके पर भी बात की। उन्होंने जल्द विधानसभा स्तर पर प्रचार शुरु करने पर जोर दिया। इसके लिए डिजिटल रैली और प्रदेश स्तर पर वर्चुअल रैली की तैयार चल रही है। उनके साथ पार्टी के प्रदेश स्तर के कई नेता मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष प्रिन्स राज, प्रदेश युवा अध्यक्ष सांसद चंदन सिंह मुख्य भूमिका में रहे।

चिराग पासवान ने पहले भी सीटों को लेकर बयान दिया था। उन्होंने पिछले बार से ज्यादा सीटों की मांग रखी थी। ऐसे में एनडीए में सीटों को लेकर खटपट नजर आ रही है। अभी सीटों को लेकर पेंच फंसता हुआ दिख रहा है।

NO COMMENTS

Exit mobile version