Thursday, July 25, 2024
Homeबिहारपटनासुशांत सिंह राजपूत के मामले में चिराग पासवान ने जांच की मांग

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में चिराग पासवान ने जांच की मांग

बिहार में सुशांत सिंह राजपूत के मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग जोर पकड़ती जा रही है। सोमवार को लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी इस संबंध में बात की। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इस संबंध में फोन पर बात की है। उन्होंने इस मामले से संबंधित सभी जानकारी ली है। चिराग पासवान ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने इस संबंध सभी जानकारी दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा है कि किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। जो भी लोग इसमें लिप्त पाए जाएंगे सबपर कार्यवाही होगी। चिराग ने इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। उनसे महाराष्ट्र सरकार से बात करने का आग्रह किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने भी मदद का भरोसा दिया है।

पवन सिंह भी पहुंचे सुशांत सिंह राजपूत के घर

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#c2c2c2″][/inline_posts]

सोमवार को भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह भी सुशांत सिंह राजपूत के घर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत अभिनेता के प्रति दुख प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने उनके परिवार से मुलाकात की। पवन सिंह ने दिवंगत अभीनेता को न्याय दिलाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि सत्य कभी परास्त नहीं हो सकता। हमें अभी धैर्य रखने की आवश्यकता है। भाई सुशांत को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास हो रहा है। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को बिहार का लाल बताया। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में सुशांत ने पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है।

रविवार को भाजपा नेता मनोज तिवारी भी सुशांत सिंह राजपूत के घर गए थे। उन्होंने पटना स्थित निवास पर सुशांत के परिजनों से मुलाकात की थी। इस दौरान मनोज तिवारी ने भी महाराष्ट्र सरकार से अपनी मांग रखी थी। उन्होंने कहा था कि सरकार को इस मामले की उच्च स्तरीय जांच करानी चाहिए। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत अभीनेता के मौत पर दुख प्रकट किया था।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें