Wednesday, July 24, 2024
Homeबिहारपटनासुशांत की मौत पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक, अब सुशांत की...

सुशांत की मौत पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक, अब सुशांत की भाभी की मौत

बिहार के रहने वाले और बॉलीवुड़ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने उनके निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असमय निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे। उन्होंने अपने अभिनय की बदौलत फिल्म जगत में बड़ी पहचान बनायी थी। वे दर्शकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। उनका निधन हृदयविदारक घटना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। मुख्यमंत्री ने स्व. सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा की चिर शान्ति की कामना की है। उन्होंने ने उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

सुशांत भाभी की सदमें से मौत

बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने मुंबई में अपने बांद्रा स्थित घर पर आत्महत्या की थी। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया गया है। उनकी मौत से उनको जानने वाले सभी सन्न रह गए। इसी बीच फिल्म जगत से लेकर राजनीतिक जगत के लोग उनके मौत से सदमे में हैं। सबकी चिंता है कि आखिर ऐसी क्या बात हुई कि उन्होंने सुसाइड कर लिया।

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#c2c2c2″][/inline_posts]

इसी बीच उनके परिवार वाले गहरे दुख में हैं। उनके सुसाइड के एक दिन बाद पूर्णिया में उनकी भाभी सुधा देवी की भी मौत हो गई। बताया जाता है कि सुधा देवी की मौत ठीक उसी समय हुई है, जब मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्कार हो रहा था। सुशांत की भाभी उनके पूर्णिया स्थित घर पर ही रहती थीं। देवर सुशांत की मौत के बाद से ही उन्होंने खाना-पानी त्याग दिया था। इनकी मौत के बाद पूरे गांव मलडीहा में मातम छाया हुआ है। लोगों के बीच एक ही चर्चा बनी हुई है।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें