Thursday, July 25, 2024
Homeबिहारपटनाभाजपा ने घोषित किए विधान परिषद चुनाव के लिए अपने दोनों उम्मीदवार

भाजपा ने घोषित किए विधान परिषद चुनाव के लिए अपने दोनों उम्मीदवार

बिहार में राजद और जदयू विधान परिषद के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर चुके हैं। अब भाजपा ने भी अब अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने सम्राट सिंह और संजय प्रकाश को अपना उम्मीदवार बनाया है। विधान परिषद की नौ सीटों में भाजपा के हिस्से में दो सीटें हैं। इसके लिए भाजपा में कई उम्मीदवार थे। इस दौरान आधा दर्जन उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर थी। पार्टी के तीन अन्य विधान पार्षदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसमें कृष्ण कुमार सिंह, संजय प्रकाश उर्फ संजय मयूख और राधा मोहन शर्मा का नाम है।

विधान परिषद के चुनाव के राजद ने भी घोषित किए नाम

[inline_posts type=”related” box_title=”” align=”alignleft” textcolor=”#000000″ background=”#cfcfcf”][/inline_posts]

भाजपा के अलावा राजद ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा पहले ही कर दी थी। राजद में उम्मीदवार चयन के दौरान कई तरह की चर्चाएं चल रही थी। इसमें सबसे ज्यादा तेजप्रताप को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी। लेकिन पार्टी ने इसके अलग फैसला लिया। राजद ने पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रो. राम बली सिंह, बिस्कोमान अध्यक्ष सुनील सिंह और मो. फारूख को अपना उम्मीदवार बनाया है। कहा जा रहा है कि फारूक शरद यादव के काफी करीबी हैं। बुधवार को ये तीनों ही उम्मीदवार अपना नामांकन करेंगे। विधानमंडल के सदस्यों के हिसाब से इस बार तीन सीटे राजद के कोटे में है। इसके अलावा एक सीट कांग्रेस के लिए है।

इसी क्रम जदयू ने भी अपने कोटे की तीन सीटों के लिए नाम मंगलवार को ही घोषित कर दिए थे। जिसका ऐलान पार्टी के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह ने किया। इसमें गुलाम गौस, भीष्म सहनी और कुमुद वर्मा के नाम की घोषणा हुई। जुलाई माह के 6 तारीख को विधान परिषद के चुनाव होना है। इससे पहले मंगलवार को राजद को बड़ा झटका लगा। राजद के पांच एमएलसी ने पार्टी छोड़ दी है। अब वे जदयू में शामिल हो गए हैं। राजद के पहले विधान परिषद में 8 सदस्य थे। ऐसे में अब केवल 3 सदस्य ही बचे हैं।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें