Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारपटनाबिहार क्रांति वर्चुअल महासम्मेलन: दिग्विजय सिंह ने दिया रामविलास-चिराग को न्योता

बिहार क्रांति वर्चुअल महासम्मेलन: दिग्विजय सिंह ने दिया रामविलास-चिराग को न्योता

पटना। कांग्रेस के बिहार क्रांति वर्चुअल महासम्मेलन में वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने लोजपा प्रमुख चिराग पासवान और रामविलास पासवान को कांग्रेस में आने का न्योता दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा कि ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे और वह बिहार के अवसरवादी और दूसरी सांप्रदायिक ताकतों को हराने के लिए महागठबंधन के साथ आएं। साथ ही दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का भाजपा से पुराना गठजोड़ है।

कांग्रेस बोली, नीतीश सरकार से मुक्ति चाहती है बिहार की जनता

कांग्रेस ने बिहार क्रांति वर्चुअल महासम्मेलन से राज्य में चुनावी अभियान का श्रीगणेश किया। इसकी शुरुआत चंपारण से की । पश्चिमी और पूर्वी चंपारण से लेकर पटना और दिल्ली के मंच से राज्य में सत्ता परिवर्तन का उद्घोष किया गया। दिल्ली के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बने मंच से सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए पार्टी महासचिव और बिहार के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय ने कहा कि राज्य की जनता 15 साल से सत्ता में बैठी मौजूदा सरकार से मुक्ति चाहती है।

उन्होंने कहा कि चंपारण की धरती गांधी और माता सीता की है। वहां से अंग्रेज शासन के खिलाफ क्रांति की शुरुआत हुई थी और अब सत्ता परिवर्तन का बिगुल भी इसी धरती से फूंका जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अपराध चरम पर है। स्वास्थ्य सेवाएं ठप हैं। बिचौलिए किसानों की फसल खरीद रहे हैं। चंपारण की मिलें बंद हो गई है।

सरकार गिना रही झूठी उपलब्धियां : राजबब्बर

सिने अभिनेता सह राज्यसभा सांसद राजबब्बर ने आरोप लगाया कि बिहार की जनता परेशान है,लेकिन सरकार झूठी उपलब्धियां गिना रही है। पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने कहा कि बीते 15 सालों में राज्य बेपटरी हो गया। कहा कि मनमोहन सरकार में विशेष राज्य का दर्जा मांगने वाले मुख्यमंत्री अब क्यों खामोश हैं। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि क्रांति का अर्थ ही बदलाव है। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य की जनता किसी छलावे में आने वाली नहीं है।

जनता की आवाज बना कांग्रेस का नारा: कपूर

महासम्मेलन संयोजक और प्रभारी सचिव अजय कपूर ने कहा कि कांग्रेस का नारा ‘बोले बिहार-बदलें सरकार’ अब जनता की आवाज बन चुका है। दूसरे प्रभारी सचिव बीरेंद्र राठौड़ ने कहा कि बिहार की जनता हर हाल में बदलाव चाहती है।

चंपारण के लोग आजादी की लड़ाई की तरह लड़ें: मदन

सदाकत आश्रम के मंच से कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने लोगों की अनदेखी की। बिहार बाढ़ और कोरोना की दोहरी विभीषिका से गुजर रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि चंपारण के लोग सत्ता परिवर्तन की इस लड़ाई को आजादी की जंग की तरह लड़ें। अभियान समिति के अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि 15 साल में बिहार की भारी दुर्दशा हुई है। सब उद्योग-धंधे चौपट हो गए।

सासाराम में वेब संगोष्ठी मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें