Saturday, July 27, 2024
HomeBihar Corona Newsबिहार में लॉकडाउन के दौरान नियमों को लेकर प्रशासन सख्त

बिहार में लॉकडाउन के दौरान नियमों को लेकर प्रशासन सख्त

बिहार में कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन किया गया है। जिसके लिए सरकार ने विशेष दिशा निर्देश जारी कर रखे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सरकार लगातार लोगों को मास्क और सामाजिक दूरी के लिए आगाह कर रही है। लेकिन अब लॉकडाउन के दौरान सरकार ने इसपर सख्ती करनी शुरु कर दी है। सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार मास्क न पहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को मास्क न पहनने के खिलाफ पुलिस काफी सख्त दिखी।

लॉकडाउन के दौरान बिहार में कई लोगों पर कार्यवाही

शनिवार को पुलिस ने मास्क न पहनने वाले 6733 लोगों पर जुर्माना लगाया। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही 3 लाख 79 हजार की वसूली की गई। ये जुर्माने की राशि 7692 लोगों से वसूली गई है। जबकि पुलिस ने बिहार में लॉकडाउन के उल्लंघन से जुड़े 2 मामले दर्ज किए हैं। जिसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय ने दी है। इन मामलों में 3 लोगों की गिरफ्तारी की है। इसके अलावा वाहनों से नियमों के उल्लंघन पर 29 लाख के करीब वसूली हो चुकी है। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलीस आने वाले समय में और सख्ती दिखा सकती है।

वहीं पटना में 25 स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोरोना की निशुल्क जांच शुरु कर दी है। ऐसे में अब संक्रमण के लक्षण वाले लोगों के लिए जांच की सुविधा आसान हो गई है। जिलाधिकारी कुमार रवि इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि संक्रमण के रोकथाम और बचाव के लिए कई जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में सर्दी-खांसी, बुखार और सांस लेने पर तकलीफ होने पर निशुल्क जांच की जा सकती है।

बिहार में बढ़ते कोरोना संक्रमण के लिए आ रही है केन्द्र सरकार की टीम

प्रशासनिक तौर पर शहरी क्षेत्र में पांच मोबाइल टीम तैनात की गई है। जो कि संक्रमित क्षेत्रों में वृद्ध और लाचार व्यक्तियों में लक्षण मिलने पर उनकी जांच करवाएंगे। इसके लिए जिला चिकित्सा नियंत्रण कक्ष ने लोगों के लिए फोन नंबर 0612-2249964 जारी किया है। राज्य नियंत्रण कक्ष 104 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें