Saturday, July 27, 2024
HomeबिहारBihar Lockdown News Update बिहार में लॉकडाउन ख़त्म, अब केवल नाइट कर्फ्यू

Bihar Lockdown News Update बिहार में लॉकडाउन ख़त्म, अब केवल नाइट कर्फ्यू

Bihar Lockdown News Update: बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के साथ लॉकडाउन खत्म करने की घोषणा हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी ट्वीट करते हुए दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि बिहार में अब लॉकडाउन को खत्म करते हुए नाइट कर्फ्यू लागू रखा जाएगा। बिहार में लॉकडाउन खत्म होने के बाद अनलॉक की प्रक्रिया में अब सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक दुकानें खुलेगी। जबकि शाम 7:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

निजी वाहन चलने की भी इजाजत

इसके अलावा सरकार ने सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ निजी कार्यालयों को भी खोलने का आदेश जारी कर दिया है। अब प्राइवेट ऑफिस भी शाम 4:00 बजे तक खुल पाएंगे। दफ्तरों के बंद होने के एक घंटे बाद यानी 5 बजे तक दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावे निजी वाहन चलने की भी इजाजत दी गई है। सरकार ने अगले एक हफ्ते के लिए इस व्यवस्था को लागू किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि अभी भी भीड़ से बचने की जरूरत है। बिहार में शिक्षण संस्थानों पर पाबंदी अभी लागू रहेगी। ऑनलाइन तरीके से ही शिक्षण कार्य चलेंगे।

Bihar में Lockdown पर क्राइसिसि मैनेजमेंट ग्रुप की आज बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया की सुबह सात बजे से पांच बजे तक दुकानें खुली रहेंगी, लेकिन अभी सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। लॉकडाउन 4 को लेकर आज सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में क्राइसिसि मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक की गयी। सुबह 11 बजे से हुए इस बैठक में दुकानों के खुलने की समय सीमा लो बढ़ाया गया है। यात्रा के नियमों में भी ढिलाई की गयी है। सरकारी और निजी दफ्तर के खुलने पर कहा गया की सुबह से अपराह्न 4:00 बजे तक सभी कार्यालय खुल सकते हैं।

Bihar Lockdown: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी

लाॅकडाउन के बारे जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक साथ 2 ट्वीट कर बताया की “लाॅकडाउन से कोरोना संक्रमण में कमी आई है। अतः लाॅकडाउन खत्म करते हुये शाम 7ः00 बजे से सुबह 5ः00 बजे तक रात्रि कर्फ्यू जारी रहेगा। 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी एवं निजी कार्यालय 4ः00 बजे अपराह्न तक खुलेंगे। दुकान खुलने की अवधि 5ः00 बजे अपराह्न तक बढेंगी।”

दूसरा ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया की  “आनलाईन शिक्षण कार्य किये जा सकेंगे। निजी वाहन चलने की अनुमति रहेगी। यह व्यवस्था अगले एक सप्ताह तक रहेगी। अभी भी भीड़भाड़ से बचने की आवश्यकता है।”

आपको बताते चलें की पिछले 5 मई से राज्य भर में पूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया था और चार बार लॉकडाउन का विस्तार भी किया गया। संक्रमण में आई कमी के बाद अब व्यावसायिक गतिविधियों में भी प्रतिबंधों में काफी ढील दी गई है।

मोदी सरकार को ‘सुप्रीम’ लताड़: टीका नीति अतार्किक, ख़र्च और ख़रीद ब्योरा दो!
Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

अन्य खबरें