Saturday, July 27, 2024
Homeबिहारनव वर्ष में दंगों से बचने को बिहार सरकार ने कसी कमर,...

नव वर्ष में दंगों से बचने को बिहार सरकार ने कसी कमर, तैयार होगी नई पुलिस फोर्स

अब बिहार पुलिस का अपना दंगा निरोधी बल होगा। आगामी नव वर्ष में नई फोर्स तैयार हो जाएगी। उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए विशेष पुलिस बल की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है। प्रशिक्षण में इस बात पर जोड़ दिया जा रहा कि ये फोर्स जरुरत पड़ने पर बल प्रयोग कर भीड़ पर नियंत्रण कर सके। इस बल की वर्दी और टोपी का रंग पुराने फोर्स से अलग होगा, लेकिन बैज वही होगा जो बीएमपी और जिला पुलिस का होता है। पुलिस मुख्यालय की निगरानी में दंगा निरोधी बल की कुल 55 कंपनियां तैयार करने की तैयारी चल रही है।

महिला बटालियन को भी किया जाएगा शामिल

बीएमपी और जिला पुलिस के जवानों से ही दंगा निरोधी कंपनी को बनाया जा रहा है। इसके लिए अलग से बहाली होगी। बिहार सैन्य पुलिस के अलावा जिला पुलिस बल में भी इसका गठन किया जाएगा। फिलहाल बीएमपी की तीन बटालियन को इसके लिए चुना गया है। बीएमपी की 6, 7 और महिला बटालियन को दंगा निरोधी बटालियन के रूप में जाना जाएगा। एक बटालियन में 6 कंपनी होती है इस हिसाब से बीएमपी की कुल 18 कंपनियां इसमें शामिल होंगी। इसकी ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है और 31 दिसम्बर तक बीएमपी की दंगा निरोधी कंपनी को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

सभी जिलों में दंगा निरोधी कंपनी बनाने की तैयारी

बीएमपी के अलावा जिला स्तर पर भी दंगा निरोधी कंपनी का गठन होगा। पटना में जहां इसकी दो कंपनी होगी वहीं बाकी के बड़े जिलों में एक-एक कंपनी तैनाती रहेगी। इसके अलावा छोटे जिलों में कम से कम आधी कंपनी रहेगी। जिला स्तर पर गठित होने वाले दंगा निरोधी कंपनी में जवानों का चयन जिला पुलिस बल से किया जाएगा पुलिस मुख्यालय ने जवानों का चयन करने का आदेश सभी जिलों को भेज दिया है।

रैफ की तरह ही करेगा वर्क

दंगा निरोधी कंपनी को रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। एक महीने के विशेष प्रशिक्षण के लिए जमशेदपुर स्थित रैफ के बटालियन मुख्यालय में ट्रेनरों को तैयार किया जा रहा है। इन्हीं की देखरेख में ट्रेनिंग चल रही है। विशेष प्रशिक्षण का मकसद होगा की भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान जानमाल का कम से कम नुकासन हो। इसमें हथियारबंद जवान की संख्या कुल जवानों की एक तिहाई ही होगी। रैफ में हर 15 जवानों में मात्र 5 के पास हथियार होता है, बिहार पुलिस की दंगा निरोधी कंपनी इसी तरह की होगी।

सिपाही के 496 पदों के लिए 29 नवंबर तक आवेदन, केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा भर्ती

Badhta Bihar News
Badhta Bihar News
बिहार की सभी ताज़ा ख़बरों के लिए पढ़िए बढ़ता बिहार, बिहार के जिलों से जुड़ी तमाम अपडेट्स के साथ हम आपके पास लाते है सबसे पहले, सबसे सटीक खबर, पढ़िए बिहार से जुडी तमाम खबरें अपने भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफार्म बढ़ता बिहार पर।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Sir Bihar sahitya ka Rashi bank account se nikhal hi nahi Raha hi Kiya. Krua hum log Jo ki dusra Raj me hu adhar card se bhi nahi nikl Raha
    Bill Raha hi bank ka branch se sampark krna ka liya

अन्य खबरें